भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारी किडनैप: लेनदेन के विवाद में कार में बैठाकर ले गए; पुलिस ने दबाव बनाया तो तीन घंटे में ही छोड़ा

भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारी किडनैप: लेनदेन के विवाद में कार में बैठाकर ले गए; पुलिस ने दबाव बनाया तो तीन घंटे में ही छोड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर दो लोगों पर कार्रवाई शुरू की

भोपाल में मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे शाहपुरा इलाके में दिनदहाड़े एक रियल स्टेट कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। आरोपी उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले गए। मामले का पता चलते ही पुलिस ने शहर भर में उनकी तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद ही कारोबारी सही सलामत घर लौट आए। पुलिस ने इसे पैसों के लेनदेन का विवाद बता रही है। हालांकि एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि व्यापारी घर लौट आए हैं। दोनों लोगों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शाहपुरा के रोहत नगर में रहने वाले विवेक पांडे रियल स्टेट कारोबारी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे मनीष दास एवं प्रकाश नाम के दो आरोपी विवेक को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया गया। इस बीच करीब 2.30 बजे विवेक अपने घर लौट आए। अभी उनके बयान नहीं हो पाए हैं। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है।

विवेक पांडे की रिपोर्ट पर मनीष दास एवं प्रकाश की तलाश की जा रही है। विवेक के बयान होने के बाद ही अपहरण होने के बाद की कहानी का पता चल सकेगा। फिलहाल उन्हें उनके परिवार के साथ समय बिताने दिया जा रहा है, ताकि वे सामान्य हो सकें।

मामले की पड़ताल के CCTV खंगाले जा रहे

इधर मामले को लेकर पुलिस के पास कई सवाल हैं। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बताए अनुसार ही कार्रवाई की बात कर रही है, लेकिन पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए इलाके के CCTV तलाश रही है। पुलिस को उम्मीद है कि अगर फुटेज मिलते हैं, तो घटना की पूरा सच सामने आ सकेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link