शादी व्यवसाय से जुड़े लोगो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: बैंड बाजा और बारात वालों ने धंधा चौपट होने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ,कलेक्टर ने खुद के पुत्र की शादी का उदाहरण देकर दी समझाइश

शादी व्यवसाय से जुड़े लोगो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: बैंड बाजा और बारात वालों ने धंधा चौपट होने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ,कलेक्टर ने खुद के पुत्र की शादी का उदाहरण देकर दी समझाइश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • The Band Baja And The Procession Submitted A Memorandum To The Collector Regarding The Collapse Of The Business, The Collector Gave An Example Of His Son’s Marriage And Explained

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेडिंग महासंगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

  • शादी के कार्य से जुड़े व्यवसायियों के संगठन ने कोरोना गाइडलाइन से धंधा चौपट होने को लेकर लगाई गुहार
  • शादी समारोह में लोगों की संख्या को लेकर छूट देने की मांग पर कलेक्टर ने दी समझाइश

रतलाम में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की वजह से शासन की सख्त गाइडलाइन का असर शादी ब्याह से जुड़े व्यवसायों पर पड़ रहा है । शादी समारोह के आयोजनों से जुड़े कैटरिंग बैंड ,ढोल , टेंट और फोटोग्राफी से जुड़े व्यवसायियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर शादी समारोह के आयोजनों को लेकर गाइडलाइन के सख्त नियमों में छूट देने की मांग की है। कलेक्टर ने शादी ब्याह से जुड़े व्यवसाय से संबंधित लोगों को नाइट कर्फ्यू के दौरान आने जाने के लिए पास जारी करने की राहत जरूर दी लेकिन आयोजनों में लोगों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर उन्होंने स्वयं के पुत्र की 2020 में हुई शादी के आयोजन का उदाहरण देकर समझाइश दी है। कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड ने कहा कि खरगोन कलेक्टर रहते हुए मेरे पुत्र की शादी के आयोजन में मैंने 25 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी थी। इसलिए कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझते हुए आप लोग भी शासन की गाइडलाइन का पालन करके ही व्यवसाय करें। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा की कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के मुताबिक शादी समारोह में लोगों की संख्या सीमित रखी जाएगी ,वही शादी ब्याह के व्यवसाय से जुड़े कर्मचारियों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा।बहरहाल वेडिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को नाइट कर्फ्यू के दौरान आने जाने को लेकर पास बनाने की राहत कलेक्टर ने जरूर दी है लेकिन अप्रैल और मई माह के दौरान होने वाले शादी समारोह के व्यवसाय चौपट होने का डर इन व्यवसायियों को जरूर सता रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link