सीएम शिवराज का स्वास्थ्य आग्रह आज 12 बजे पूरा हो गया.
MP COVID-19 Update: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-कोरोना वॉलेंटियर्स के लिए हमने आव्हान किया था. ये चार तरह के होंगे और लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करेंगे. शिवराज ने MP का नया मतलब गढ़ा. सीएम ने कहा “एमपी मतलब मास्क पहनना.”
सीएम शिवराज का कोरोना के खिलाफ लोगों में जागरुकता लाने के लिए स्वास्थ्य आग्रह 24 घंटे बाद बुधवार को भोपाल में पूरा हो गया. भोपाल के मिंटो हॉल में किेये गए इस आग्रह में उन्होंने धर्मगुरुओं से सुझाव लिए.उससे पहले उन्होंने समाज के अलग-अलग तबकों से सुझाव मांगे. सीएम शिवराज ने कहा “एमपी का मतलब है मास्क पहनना.” उन्होंने ये कहकर सबको राहत दी कि “लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा.”
कंटेनमेंट जोन आधारित लॉकडाउन लगाएंगे
सीएम ने कहा कंटेनमेंट जोन आधारित लॉकडाउन लगाया जाएगा. लॉक डाउन अंतिम विकल्प होगा. जिन जिलों में जरूरत है वहां पर विचार करने के बाद अंतिम विकल्प के रूप में लॉकडाउन लगाए जाएगा. इससे पहले अनुमान लगाए जा रहे थे कि लॉक डाउन को लेकर सीएम कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. कल हुई बैठक में लॉकडाउन का सुझाव आया था.

Kill Corona 2 Campaign चलेगा
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रदेश में फिर से ‘किल कोरोना टू अभियान’ चलाया जाएगा. सर्वे कर लोगों को चिन्हित कर इलाज कराया जाएगा. होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की दिन में दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी. प्रत्येक जिले में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी. इन सेंटर्स में संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा. सीएम ने कहा “इंजेक्शन के संबंध में s.o.p. और एक प्रोटोकॉल को जारी किया जाएगा. इसकी पूर्ति के लिए सरकार खुद इन इंजेक्शन्स को खरीदेगी ताकि गरीबों को यह इंजेक्शन निशुल्क मिल सकें.” “दवा की कालाबाजारी और अनाप-शनाप रेट पर कंट्रोल करने के लिए हम मॉनिटरिंग करेंगे.रियल टाइम अस्पतालों में कितने बेड खाली हैं उसकी जानकारी आम जनता को मिले इसकी व्यवस्था भी बनाई जा रही है.”
Kill Corona 2 Campaign चलेगा