भिंड में अफवाह का दौर: कोरोना के बढ़ रहे केस, कभी लग सकता लॉकडाउन, यह मैसेज पर खरीदारों की उमड़ी भीड़

भिंड में अफवाह का दौर: कोरोना के बढ़ रहे केस, कभी लग सकता लॉकडाउन, यह मैसेज पर खरीदारों की उमड़ी भीड़


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Corona’s Increasing Cases, Lockdown May Occur At Some Time, This Message Is Crowded By Buyers

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंडएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भिंड में सैनिक कैंटीन के बाहर ग्राहकों की लगी भीड़।

  • सोशल डिस्टेंसिंग टूटा, बिना मास्क के नजर आए

प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भिंड में भी कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 43 हो चुकी है। ऐसे में जिले में लॉकडाउन लगाए जाने की अफवाहों के लोगों के बीच चल रही है। इन मैसेज की वजह से लोग जरूरत का सामान लेने के लिए उमड़ रहे हैं। इसी वजह से बुधवार को लोगों की भीड़ देखी।

अब तक लॉकडाउन की खबर लोगों को बड़े शहरों से मिल रही थी। बीते रोज मुरैना प्रशासन ने रविवार को लॉक डाउन किए जाने के आदेश निकाल दिया। यह खबर भिंड जिले के लोगों को मिल तो उन्होंने भिंड में भी लॉकडाउन लगाए जाने की बात कही जाने लगी है। लॉकडाउन बीते साल की तरह कब लग जाए। यही सोचकर लोग अपने दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने में जुट गए है।

सैनिक कैंटीन पर लगी लंबी कतार, सैंकड़ों लोग जुटे

सबसे ज्यादा खरीदारों की भीड़ बायपास स्थित सैनिक कैंटीन पर देखने को मिली। बुधवार की सुबह आठ बजे से ही यहां खरीदार जुटने लगे। आर्मी में सेवा देने वालों के परिजन यहां बड़ी तादाद में पहुंचे और खरीदारी करने लगे। यहां खरीदारों की भीड़ का एक कारण यह भी है। बड़े शहरों में जैसे-जैसे लॉकडाउन का टाइम बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे अलग-अलग शहरों से आने वाला कैंटीन का सामान कम होता जा रहा है। बुधवार को सैनिक कैंटीन पर खरीदारों की भीड़ इस वजह से बढ़ी। लोग थोक में सामान को खरीदकर ले गए। इस दौरान लंबी लाइन लगी। लोगों को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा। यहां लोगों की सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से टूटा। लोग बिना मास्क भी भीड़ में खड़े रहे।

आर्मी जवानों के परिजन आए सैनिक कैंटीन पर खरीदारी करने।

आर्मी जवानों के परिजन आए सैनिक कैंटीन पर खरीदारी करने।

गृहस्थी का सामान लेने आए

फूप निवासी राधेश्याम शर्मा ने भास्कर को बताया कि दिनों दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मुरैना में लाॅकडाउन लग गया। भिंड में भी लग सकता है इसलिए गृहस्थी का सामान लेने आए हैं। इसी तरह से जेपी शर्मा का कहना है कि कब बिगड़ जाए स्थित इसलिए जरूरत की चीजें खरीदने आए है। वैसे भी भिंड और मुरैना एक जैसा है। मुरैना में रविवार का लॉकडाउन लग चुका है। भिंड में भी कभी भी लग सकता है।

भिंड की स्थिति कंट्रोल में है

एसडीएम उदय सिंह सिकरवार का कहना है कि भिंड की स्थिति कंट्रोल में है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियमों का पालन कराया जा रहा है। इसलिए लॉकडाउन की स्थिति नहीं बनेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link