- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Lockdown News; No Decision On Imposing Lockdown In Madhya Pradesh Indore Yet, Says Collector Manish Singh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा – मास्क नाक पर हो उसके नीचे नहीं।
इंदौर में लॉकडाउन काे लेकर फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है। इस संबंध में चल रही खबरें अफवाह हैँ। यह बात कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार शाम स्पष्ट कर दी है। बता दें, दाेपहर कुछ जगह पर मैसेज चलने लगे थे कि इंदाैर में दाे दिन का लाॅकडाउन हाेने वाला है। यदि ऐसा कुछ होता है, तो पहले बता दिया जाएगा। फिलहाल इंदाैर में केवल रविवार का लाॅकडाउन है। लाेग आशंकित हैं क्याेंकि मंगलवार देर रात रिकाॅर्ड 866 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। वहीं, चार की मौत भी हुई है। ऐसे में अब एक्टिव मरीज 6281 हो चुके हैं। वहीं, 74,895 संक्रमितों में से 67,633 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 981 मरीजों की जान जा चुकी है।
कलेक्टर ने कहा, वैक्सीनेशन के बाद भी लोग पॉजिटिव हो सकते हैं। वैक्सीन से एंटीबाॅडी विकसित होगी, उससे संक्रमण कम होगा। सभी 45 प्ल्स वालों को वैक्सीन लगवाना चाहिए। लोग मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। काम नहीं होने पर घर पर ही रहें। अब तक 7 हजार से ज्यादा बेड कोविड पेशेंट के लिए आरक्षित किए जा चुके हैं। हम इसे और बढ़ा रहे हैं। यदि लोग अब भी नहीं संभले, तो स्थिति अधिक चिंताजनक हो जाएगी। हमारे पास बिस्तरों की कमी नहीं हैं। अभी कुछ अस्पतालों के साथ होटलों को भी जोड़ दिया गया है।
कंटेनमेंट के लिए कलेक्टर ने टीम गठित की
उधर, कलेक्टर ने शहर में पाए गए कोरोना संक्रमित केसों के आधार पर 8 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। कंटेनमेंट एरिया में विजय नगर, सुदामा नगर, सुखलिया, नंदा नगर, खजराना, राजेंद्र नगर, स्कीम नंबर 78 व महालक्ष्मी नगर शामिल हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस के लिए दल भी गठित कर दिए हैं। विजय नगर, महालक्ष्मी नगर, स्कीम नंबर 78 एवं खजराना में अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई, सुदामा नगर में प्रतुल सिन्हा, सुखलिया, राजेंद्र नगर एवं नंदा नगर में अपर कलेक्टर अभय बेडेकर को इंसीडेंट कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। यहां आवागमन सीमित रहेगा और चिकित्सकीय, आपातकालीन आवाजाही जारी रहेगी। माइक्रो कंटेनमेंट एरिया की समयावधि 7 दिन की रहेगी।