- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Remedicivir Was Selling In charge Sister In Super Specialty Hospital, Ran Away Watching The Video, Who Made The Video When No One Was Allowed To Go To The Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वायरल विडियो में डॉक्टर के पास दो इंजेक्शन रखे दिखाई दे रहे है
संक्रमित मरीजों के लिए रेमडेसिविर किसी संजीवनी से कम नहीं है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन दर-दर भटक कर इस इंजेक्शन का इंतजाम कर रहे हैं। बुधवार को तो दवा बाजार के वहां पर इन इंजेक्शन के लिए कतार लगी हुई है ।
इतना सब कुछ होने के बाद भी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की इंचार्ज सिस्टर यह इंजेक्शन बेच रही थी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला डॉक्टर के पास खड़ी है और बिस्तर पर दो रेमडेसिविर के पैकेट रखे हुए है। वीडियो बनाने वाला शख्स यह भी कह रहा है कि यदि आप पेशेंट है तो इस तरह से डॉक्टर के पास क्यों खड़ी है। लेकिन महिला कुछ भी बोलने से इंकार करती रही और वीडियो बनता देख वहां से रवाना हो गई। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बने इस वायरल वीडियो में यह भी बताया जा रहा है कि यह महिला इंचार्ज सिस्टर है और इंजेक्शन बेचने का काम कर रही थी।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े होते हैं कि यदि अस्पताल के अंदर मरीज के परिजनों को जाने की अनुमति नहीं है तो फिर यह वीडियो बाहर कैसे आया। यदि महिला कोई पेशेंट थी, या अन्य काम से डॉक्टर के पास आई थी तो उसने जवाब क्यों नहीं दिया। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पूरा कोविड-19 से भरा हुआ है। ऐसे में किसी भी मरीज को अपने वार्ड से निकलने की अनुमति नहीं है। महिला डॉक्टर के पास क्या कर रही थी, इसका जवाब ना वायरल वीडियो में डॉक्टर ने दिया नहीं उस महिला ने कोई बात कही।
पूरी घटना में सुपर स्पेशलिटी इंचार्ज से जब बात की गई तो उनका कहना था कि अभी तो मरीजों की संख्या इतनी अधिक है कि हम उनके इलाज में ही लगे हुए हैं वीडियो के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है यदि कुछ ऐसा हुआ तो मैं कार्रवाई करूंगा।- सुमित शुक्ला सुपर स्पेशलिटी इंचार्ज