5 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग: राजीव शर्मा शहडोल और अनिल सुचारी रीवा संभाग के नए कमिश्नर, रवींद्र सिंह को बनाया गृह सचिव

5 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग: राजीव शर्मा शहडोल और अनिल सुचारी रीवा संभाग के नए कमिश्नर, रवींद्र सिंह को बनाया गृह सचिव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • ; Madhya Pradesh IAS Officers New Posting; Rajiv Sharma Appoints As Shahdol Commissioner And Anil Suchari Rewa Division

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य सकरार ने सचिव स्तर के पा�

राज्य सरकार ने सचिव स्तर के 5 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी आदेश के मुताबिक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा आयुक्त व विकास निगम के प्रबंध सचालक राजीव शर्मा को शहडोल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। इसी तरह राज्य सूचना आयोग के सचिव रवींद्र सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है।

सचिव स्तर के पांच आईएएस अफसरों के तबादले

सचिव स्तर के पांच आईएएस अफसरों के तबादले

आदेश के मुताबिक गृह विभाग के सचिव अनिल सुचारी को रीवा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। सुचारी के पास परिवहन विभाग का प्रभार भी था। इसी तरह, जबलपुर संभाग में अपर आयुक्त रामप्रताप सिंह जादौन को नर्मदापुरम संभाग में अपर आयुक्त और रीवा संभाग के अपर आयुक्त तरुण भटनागर को जादौन की जगह जबलपुर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link