ग्वालियर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- हैदराबाद और कोलकाता से फ्लाइट आती रहेगी
कोरोनाकाल में फ्लाइट से भी यात्री कम सफर कर रहे हैं। इससे विमानन कंपनियों काे आर्थिक नुकसान हाे रहा है। 31 अगस्त तक केवल हैदराबाद से ग्वालियर और कोलकाता से ग्वालियर के बीच फ्लाइट चलेंगी। जबकि स्पाइसजेट की फ्लाइट ग्वालियर से जम्मू, बेंगलुुरु से ग्वालियर के बीच रद्द रहेगी। फ्लाइट रद्द रहने का कारण ऑपरेशनल बताया जा रहा है।
25 मार्च से रद्द चल रही एयर इंडिया की फ्लाइट केे अभी चलने की उम्मीद नहीं है। एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से ग्वालियर और इंदौर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलती है। लेकिन दिल्ली, ग्वालियर और इंदौर में कोरोना संक्रमण अधिक फैलने के कारण एयर इंडिया ने फ्लाइट को अब तक चालू नहीं किया है। इससे दिल्ली और इंदौर से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्री परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को इंदौर जाने को लेकर हाे रही है, क्योंकि ग्वालियर से इंदौर के बीच ट्रेनें भी रद्द हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते हैदराबाद और कोलकाता के यात्रियों की संख्या घटी
सोमवार को हैदराबाद से 62 यात्री ग्वालियर आए। वहीं ग्वालियर से हैदराबाद के लिए 34 यात्री रवाना हुए। जबकि कोलकाता से ग्वालियर 34 यात्री आए। वहीं कोलकाता के लिए 37 यात्री रवाना हुए। बताया जा रहा है कि यात्री कम मिलने के कारण स्पाइसजेट ने बीच में सभी फ्लाइट रद्द करने का फैसला किया था। लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन की पहल पर स्पाइसजेट हैदराबाद से ग्वालियर और कोलकाता से ग्वालियर के बीच फ्लाइट चला रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पैसेंजर लोड फैक्टर कम है।
0