कोरोना गाइड लाइन: शहर में संचालित निजी कोचिंग सेंटर कराएं बंद

कोरोना गाइड लाइन: शहर में संचालित निजी कोचिंग सेंटर कराएं बंद


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने डीईओ को ज्ञापन सौंपा

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला शिक्षाधिकारी हरभवन सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने शहर में संचालित निजी कोचिंग सेंटरों को बंद कराने की मांग की। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीईओ तोमर को बताया कि कोविड-19 के चलते स्कूल बंद हैं।लेकिन इसका लाभ शहर में संचालित निजी कोचिंग सेंटर संचालक उठा रहे हैं।

यह कोचिंग संस्थान बाकायदा स्कूलों की तर्ज पर कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्रों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा सेंटरों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा है। कोचिंग संचालक एक साथ 40 से 50 छात्रों को सामूहिक रूप से बैठाकर पढ़ा रहे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी संभावना बनी हुई है।

हमारी मांग है कि इन कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए इनको बंद किया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा,कोषाध्यक्ष संजीव पांडे, राजपाल सिंह कुशवाह,सीमा वर्मा, नरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रमोद शर्मा, अनिल जैन, चंद्रशेखर सिंह, विलास शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link