बेलखाड़ू-नुनसर मार्ग पर बीती रात हुआ हादसा: अिनयंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक की मौके पर मौत

बेलखाड़ू-नुनसर मार्ग पर बीती रात हुआ हादसा: अिनयंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक की मौके पर मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेलखाड़ू से नुनसर जाने वाले मार्ग पर बुधवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी और पेड़ से टकराने के कारण कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। बेलखाड़ू पुलिस के अनुसार बीती देर रात हुए हादसे की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी में दिए जाने पर स्टाफ मौके पर पहुँचा तो वहाँ पर कार क्रमांक एमपी 20 एचसी 4220 क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी और उसमें सवार चालक की मौत हो चुकी थी। जाँच में पता चला कि कार सवार मृतक राजसुजान पटैल पिता प्रकाश पटैल उम्र 35 वर्ष हटेपुर भेड़ाघाट का रहने वाला है। वह कार लेकर अपनी बहन की ससुराल गंज खमरिया आया हुआ था। वहाँ से वह बेलखाड़ू नुनसर होते हुए वापस भेड़ाघाट लौटते समय हादसे का शिकार रहो गया।

खबरें और भी हैं…



Source link