- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Chatrichand Festival Will Be Held On April 13, There Will Not Be A Collective Event, The Festival Will Be Celebrated In Homes
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस 13 अप्रैल को भगवान झूलेलाल जी का प्राकट्योत्सव चैट्रीचंड महापर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालु भगवती पराम्बा का आह्वान कर अपने घर पर ही पूजन-अर्चन, दुर्गा चालीसा, झूलेलाल चालीसा का पाठ करेंगे। भक्तिधाम ग्वारीघाट के स्वामी अशोकानंद महाराज ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष चैट्रीचंड, नवरात्रि पर्व पर सामूहिक रूप से कोई भी आयोजन नहीं होगा। इस अवसर पर दादा मोतीलाल, उद्धव दास पारवानी, शमन लाल आसवानी, महेश केमतानी, पप्पू लालवानी, विजय पंजवानी, प्रिंस, नरेंद्र, वेदांत शर्मा, उमेश पारवानी ने लोगों से घरों पर ही आराधना करने की अपील की है।
घर पर ही करेंगे राम नाम जाप
कोविड-19 को देखते हुए श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर राम मंदिर मदन महल में राम मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें श्री राम जन्मोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 13 से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन नियमित रूप से पुजारी राम कुशल पांडे और वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ, राम नाम जाप, सुंदर काण्ड पाठ किया जाएगा। राम जन्मोत्सव पर 21 अप्रैल को सुबह 8 बजे हवन, दोपहर 12 बजे श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से अपने घरों पर राम-नाम जाप, सुंदरकाण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष गुलशन मखीजा, मनोज शर्मा, रमेश शर्मा, प्रवीण गुलाटी, गुरुदास मल शर्मा, विजय नारंग, प्रवीण गुलाटी, मनीष पोपली, अशोक नारंग, गीता पांडे, विजय अरोरा, योगेश अबरोल, राजीव ओबेराय, अनिल चंडोक, पवन मारवाह, सुभाष खत्री, अनिल जग्गी, गुलशन खेत्रपाल, मनोज नारंग, जवाहर महाजन, वसंत ग्रोवर आदि उपस्थित थे।