IPL 2021, IPL 2021 Opening ceremony: क्या इस बार होगी ओपनिंग सेरेमनी? जानें सबकुछ

IPL 2021, IPL 2021 Opening ceremony: क्या इस बार होगी ओपनिंग सेरेमनी? जानें सबकुछ


IPL 2021: सबसे ज्यादा खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता है (Mumbai Indians/Twitter)

आईपीएल (IPL 2021) का मौजूदा सीजन शुरू होने वाला है. ओपनिंग सेरेमनी (IPL 2021 opening ceremony) में पहली बार खास लोगों को बुलाया गया है. पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के बीच खेला जाएगा.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2021) की शुरुआत शुक्रवार यानी 9 अप्रैल से होने जा रही है. कोविड-19 महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में ओपनिंग सेरेमनी (IPL 2021 opening ceremony) नहीं होगी. बीसीसीआई (Bcci) की ओर से पहली बार कुछ विशेष लोगों को मैच देखने के लिए बुलाया गया है. लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (IPL 2021) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा.

यूएई में हुए आईपीएल 2020 में भी ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी. हालांकि इस दौरान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से पहली बार कुछ विशेष लोगों को बुलाया गया है. क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया को बीसीसीआई के सचिव जय शाह की ओर से ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. इसके अलावा व्हीलेचेयर क्रिकेट इंडिया को भी आमंत्रण भेजा गया है. वहीं  बीसीसीआई ने मीडिया के भी मैच कवर पर रोक लगा दी है. इसके अलावा सभी राज्यों के सदस्य भी ओपनिंग मैच में रहेंगे.

बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए मीडियाकर्मी मैच और टीम के अभ्यास सत्रों को कवर करने के लिए स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते. अगर स्वास्थ्य और सुरक्षा परिस्थितियां सत्र के अंत में ठीक हो जाती हैं तो मीडिया को टूर्नामेंट के कवरेज के लिए स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है. यह घोषणा आने वाले समय में की जाएगी. बीसीसीआई मीडिया को प्रत्येक मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की सुविधा मुहैया कराएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2021: कोरोना के बीच आईपीएल देखने से महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं, टी20 लीग का होना बड़ी उपलब्धिइस बार होम ग्राउंड का फायदा नहीं मिलेगा

कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 के सभी मैच सिर्फ छह वेन्यू पर खेले जाएंगे- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस साल टूर्नामेंट में किसी भी टीम को अपने होम ग्राउंड का फायदा नहीं मिलेगा. यानी कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेलेगी. मुंबई को सबसे ज्यादा मैच एमएस धोनी के मैदान चेन्नई में खेलने हैं.









Source link