Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा दी है। लाॅक डाउन का उल्लंघन कर घर से बाहर घूमते और बिना मास्क के मिलने वालाें के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। केंद्रीय जेल सागर के ट्रेनिंग सेंटर में अस्थाई जेल तैयार कराई गई है। इसमें एक दिन में 200 लाेगाें तक काे रखने का इंतजाम रहेगा।
जानकारी के अनुसार काेविड गाइडलाइन व लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालाें काे अस्थाई जेल में 3 घंटे तक रखा जाएगा। शुक्रवार से सख्ती बढ़ जाएगी। लाॅक डाउन के दिन के शहर में थाना स्तर पर पुलिस प्वाइंट लगाए जाएंगे। पिछले साल की तरह घर से बाहर आने-जाने वालाें के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज हाेगा।