UPSC Result 2019: मीलिए विशाखा यादव से, पहले दो प्रयासों में प्रीमिम्स भी पास नहीं की तीसरे प्रयास में हासिल की छठी रैंक | indore – News in Hindi

UPSC Result 2019: मीलिए विशाखा यादव से, पहले दो प्रयासों में प्रीमिम्स भी पास नहीं की तीसरे प्रयास में हासिल की छठी रैंक | indore – News in Hindi


दिल्ली पुलिस के द्वारका डीसीपी दफ्तर में तैनात एक ASI राजकुमार की बेटी विशाखा यादव ने छठी रैंक हासिल की है.

यूपीएससी-2019 में परीक्षा में प्रदीप सिंह (Pradeep Singh) ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर (Jatin Kishore) और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा (Pratibha Verma) रही हैं. वहीं दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के द्वारका डीसीपी दफ्तर में तैनात एक ASI राजकुमार की बेटी विशाखा यादव (Vishakha Yadav) ने छठवीं रैंक हासिल की है.

नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट (Civil Services Examination 2019 result) घोषित कर दिया है. यूपीएससी-2019 में परीक्षा में प्रदीप सिंह (Pradeep Singh) ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर (Jatin Kishore) और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा (Pratibha Verma) रही हैं. वहीं दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के द्वारका डीसीपी दफ्तर में तैनात एक ASI राजकुमार की बेटी विशाखा यादव (Vishakha Yadav) ने छठवीं रैंक हासिल की है. इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है.

टॉप तीन लड़कियों में विशाखा यादव को दूसरा स्थान
विशाखा यादव उत्तर प्रदेश की मथुरा की रहने वाली हैं. विशाखा ने बीटेक दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनिरिंग से की है. वैंगलुरू में दो साल की नौकरी करने के बाद विशाखा ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है. विशाख ने तीसरे प्रयास में 6ठी रैंक हासिल की है. इससे पहले दो प्रयास में विशाखा ने यूपीएससी पीटी भी पास नहीं कर सकी थी. विशाखा ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि उनके पिता दिल्ली पुलिस में काम करते हैं. यही वजह है कि मैं यूपीएससी के लिए मन बनाया. मैं फाइनेंसियल स्वतंत्रता हासिल करना चाहती थी.

इस साल यूपीएससी की परीक्षा में टॉप 10 में से तीन लड़कियां रही हैं. प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है तो विशाखा यादव ने छठी रैंक हासिल की है. वहीं संजीता मोहपात्रा ने 10वीं रैंक हासिल की है.

ये भी पढ़ें: UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस एग्जाम 2019 का रिजल्ट, प्रदीप सिंह टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि कोरोना महामारी के बीच सिविल सर्विस परीक्षा-2019 के परिणाम कई मायने में खास हैं. साल 2018 के यूपीएसी परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल करने वाले प्रदीप सिंह इस बार टॉपर बने हैं. प्रदीप सिंह बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं. प्रदीप सिंह का परिवार इंदौर में रहता है. प्रदीप सिंह के पिता एक पेट्रौल पंप पर काम करते हैं. प्रदीप सिंह ने इस बार टॉपर बन कर फिर से यूपीएससी में परचम लहरया है. प्रदीप सिंह ने जब पहली बार यूपीएससी परीक्षा पास की थी तो उस समय उनकी उम्र मात्र 22 साल की थी. प्रदीप सिंह को पिछले साल इंडियन रेवेन्यू सर्विस मिला था. मनमुताबिक पद नहीं मिलने की वजह से उन्होंने इस साल फिर से प्रयास किया और कामयाबी के परचम लहरा दिया.





Source link