इस मुकाबले के लिए मुंबई टीम के दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं. क्रिस लिन (Chris Lynn) को मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टीम कैप सौंपी. उनके अलावा साउथ अफ्रीका के 20 वर्षीय बाएं हाथ के पेसर मार्को जेनसन भी डेब्यू करेंगे. वहीं, आरसीबी टीम के लिए भी चार नए खिलाड़ी इस मैच में खेलेंगे- ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, काइल जैमीसन और डैनियल क्रिश्चियन. हालांकि क्रिश्चियन आठ साल बाद इसी फ्रेंचाइजी से खेलते नजर आएंगे. देवदत्त पडिक्कल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे जिसके चलते रजत को मौका मिला है.
इसे भी देखें, राहुल द्रविड़ ने गुस्से में बैट मारकर तोड़ा कार का शीशा, विराट को भी नहीं हुआ Video पर यकीन
चेन्नई की यह पिच स्पिनरों के लिए स्पिनरों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है और शायद इसी को सोचकर विराट ने युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-XI में मौका दिया है. मुंबई टीम में राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे. तेज गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह पर नजरें रहेंगी. बुमराह शादी के बाद पहली बार क्रिकेट मैदान पर नजर आएंगे.ऐसी है प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, मार्को जेनसन, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, एबी डि विलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद और युजवेंद्र चहल