- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Business Establishments Closed At 6 Pm After Lockdown, Silence After 7, Number Of Active Cases More Than 194
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
60 घंटे लॉकडाउन की शुरूआत शुक्रवार शाम 6 बजे से हुई। समय से पहले व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। हालांकि वाहनों की आवाजाही शुरू रहीं, 7 बजे बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग पाइंट बनाकर सख्ती बरतीं। इधर, कोरोना मामलों की बात करें तो जिले में 194 केस एक्टिव हैं।
एसडीएम ममता खेड़े ने बताया कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से सरकार ने शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कुल 60 घंटे का लॉकडाउन करने के आदेश जारी किए है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस व प्रशासन की सख्ती रहेंगी। बेवजह बाहर घुमने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
– नागरिकों की सुविधा के लिए कोविड कंट्रोल रूम स्थापित
लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को असुविधा न हो इसके लिए जिला अस्पताल में कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 0733-1075 है। लॉकडाउन में नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला पंजीयक क्षिप्रा सेन और उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश कविता नागर की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है। सेन की ड्यूटी सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक तथा नागर की ड्यूटी दोपहर 3 से रात 8 बजे के बीच रहेगी। औषधि निरीक्षक मनजित जामरे को जिला अस्पताल कोविड कंट्रोल रूम का सहायक प्रभारी बनाया गया है।