Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पुलिस व प्रशासन दोनों कर रहे कार्रवाई
- नियम तोड़ने वालों में लश्कर आगे, सबसे ज्यादा कार्रवाई महाराज बाड़े पर हुईं
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से पिछले पांच दिन में पुलिस और प्रशासनिक अमला सड़कों पर नजर आया। सरकारी टीमों ने बाजारों में उतरकर सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने और बिना मास्क के निकलने वालों पर कार्रवाई की। 5 दिन में 60 एफआईआर दर्ज हुईं। इसमें वह लोग हैं, जो बिना मास्क के थे और भीड़ लगवा रहे थे। इसमें दुकानदार शामिल हैं। इस दौरान कुल 13059 चालान बनाए गए। इनसे 10.70 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। शुक्रवार को शाम 7 बजे तक सात एफआईआर दर्ज हुईं। वहीं दिन में बाजार में भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने चालान भी काटे। सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने और बिना मास्क के निकलने वालों में सबसे ज्यादा लश्कर के लोग हैं। पुलिस टीमों द्वारा बनाए गए 4900 में से 1253 चालान लश्कर में बनाए। महाराज बाड़े पर सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई। बाड़े पर पुलिस ने चालान बनाए। सबसे ज्यादा एफआईआर माधौगंज थाने में दर्ज हुई। 60 में से 15 एफआईआर माधौगंज थाने में दर्ज हुईं।
राजस्व अमले ने 60 घंटे के लाॅकडाउन से पहले 1892 लोगों के चालान बनाए इंसीडेंट कमांडर पिछले 20 दिन में जिले में मास्क न लगाने वाले 13 हजार 703 लोगों से 11 लाख 8 हजार 670 रुपए की वसूली जुर्माने के रूप में कर चुके हैं। अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य ने कहा कि अकेले शुक्रवार को 1892 लोगों के चालान कर 1 लाख 45 हजार 280 रुपए वसूले गए। ऐसे ही शुक्रवार को 18 दुकानें सील की गई और 5 पर धारा 188 के तहत पुलिस में प्रकरण दर्ज कराए गए। श्री वैश्य ने कहा अभी तक 41 एफआईआर हो चुकी हैं और 130 दुकानें सील की जा चुकी हैं।