Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नई15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IPL के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। शुक्रवार को चेन्नई में खेले गए पहले मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। मैच में RCB के ग्लेन मैक्सवेल ने 2018 के बाद IPL में अपना पहला छक्का लगाया। वहीं, मुंबई टीम के क्रुणाल पंड्या महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के चक्कर में बैट तोड़ बैठे। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

RCB ने ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने 27 गेंदों पर 2 छक्के के साथ 39 रन बनाए। मैक्सवेल ने 1079 दिन (करीब 3 साल) बाद IPL में अपना पहला छक्का लगाया।
पिछली बार मैक्सवेल ने 27 अप्रैल 2018 को दिल्ली में मिचेल जॉनसन की गेंद पर छक्का लगाया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 19 पारियां और 171 गेंदें खेलीं, पर सिक्स नहीं लगा पाए। 2019 में मैक्सवेल IPL नहीं खेले थे। जबकि 2020 में वे पंजाब की ओर से खेलते हुए एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे।

RCB के 6 फिट 8 इंच के गेंदबाज काइल जेमिसन की यॉर्कर से क्रुणाल पंड्या का बैट टूट गया। क्रुणाल पारी के 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट मारने की कोशिश कर रहे थे।

RCB ने IPL इतिहास में दूसरी बार आखिरी गेंद पर मैच जीता। इससे पहले 2012 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मैच जीता था। RCB ने पहली बार IPL का ओपनिंग मैच जीता है। इससे पहले टीम ने 2008, 2017 और 2019 में भी लीग का ओपनिंग मैच खेला था। तब तीनों मैच में हार मिली थी।

मुंबई टीम ने लगातार 9वें सीजन में अपना पहला मैच गंवाया है। पिछली बार 2012 में जीती थी।

रोहित शर्मा ने 15 बॉल पर 19 रन बनाए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने रनआउट किया।

मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले ओपनर क्रिस लिन ने 35 बॉल पर सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने क्रिस लिन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 बॉल पर 70 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला।

RCB के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

RCB ने इस मैच में कुल 4 कैच छोड़े। मोहम्मद सिराज और कोहली ने भी 1-1 कैच छोड़ा।

MI ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बनाए। आखिरी 30 बॉल में 6 विकेट गंवाकर 31 रन जोड़े।

RCB के काइल जेमिसन और MI टीम के मार्को जेंसन की लंबाई 6 फिट 8 इंच है।

RCB टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर और कप्तान विराट कोहली ने ओपनिंग की।

RCB की पारी के पहले ओवर की दूसरी बॉल पर रोहित ने वॉशिंगटन सुंदर का कैच छोड़ा।

जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को LBW किया।

एबी डिविलियर्स ने 27 बॉल पर सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली।

डिविलियर्स रन आउट होने के बाद कुछ इस तरह पिच पर गिर पड़े।

मैच जीतने के बाद सिराज कुछ इस अंदाज में रोहित शर्मा से मिले।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह मास्क पहने नजर नहीं आए। दोनों ने दाढ़ी पर मास्क लगा रखा था। बीच में बैठे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।