IPL में CSK Vs DC फैंटेसी गाइड: दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और चेन्नई के ऑलराउंडर्स-गेंदबाज दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट

IPL में CSK Vs DC फैंटेसी गाइड: दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और चेन्नई के ऑलराउंडर्स-गेंदबाज दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL-2021 का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। इस ग्राउंड पर आम तौर पर हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। फैंटेसी गेम के लिए सही बल्लेबााजों और ऑलराउंडर्स का चुनाव आपको काफी पॉइंट दिला सकता है।

हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 23 मुकाबलों में चेन्नई ने 15 मैचों में जीत हासिल की है। दिल्ली को 8 मैचों में जीत मिली।

टॉप पिक
विकेटकीपर
ऋषभ पंत दिल्ली के तो धोनी चेन्नई के कप्तान हैं। दोनों ही बैटिंग ऑर्डर में आम तौर पर नंबर-4 या 5 पर आते हैं। विकेटकीपर के तौर पर इन दोनों को फैंटेसी प्लेइंग में रखा जा सकता है।

बल्लेबाज
दिल्ली का टॉप ऑर्डर काफी विध्वंसक है। वहीं, चेन्नई का टॉप ऑर्डर अधिक कंसिसटेंट है। ऐसे में शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, फाफ डुप्लेसिस और सुरेश रैना में से किन्हीं तीन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

ऑलराउंडर
चेन्नई के पास ऑलराउंडर्स की भरमार है। मोइन अली टॉप ऑर्डर में खेल सकते हैं। लिहाजा उनका चयन अच्छा विकल्प होगा। चेन्नई की टीम से ही ड्वेन ब्रावो और रवींद जडेजा में से किसी एक को लिया जा सकता है। दिल्ली के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का चयन अच्छा फैसला साबित हो सकता है।

गेंदबाज
चेन्नई के शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर विकेट टेकिंग बॉलर्स हैं। ये फ्लैट पिच पर भी विकेट निकालने में माहिर हैं। दिल्ली के रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया जा सकता है। वे बैट के साथ भी पॉइंट दिला सकते हैं।
नोटः सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।

कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज या ऑलराउंडर्स में से कप्तान और उप कप्तान का चयन करना फायदेमंद हो सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link