अव्यवस्था: चार महीने में ही निकला एक करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का दम, मुख्य सड़क पर अंधेरा

अव्यवस्था: चार महीने में ही निकला एक करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का दम, मुख्य सड़क पर अंधेरा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नगर परिषद द्वारा नगर की मुख्य सड़कों पर रोशनी करने के लिए 4 माह पहले एक करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल स्ट्रीट लाइट लगाई गईं थीं। नगर के दोनों छोर तक लगाई गई लाइटों में आधी लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे मुख्य सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। स्थानीय निवासी मनोज दीक्षित ने बताया, बस स्टैंड से लेकर बाइपास तक लगीं सेंट्रल स्ट्रीट लाइट पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं।

इसके कारण शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा इस सेंटर स्ट्रीट लाइट को सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामजी रैकवार ने आरोप लगाया है कि सेंट्रल स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान घटिया उपकरणों का प्रयोग किया गया था। यही वजह है कि लाइटें बंद हो रही हैं। लाइट बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link