- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Female Constable Beaten Up Over Mask Dispute, Incident During Checkup In Madhotala Police Station Area
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
माढ़ोताल थानांतर्गत चैकिंग के दौरान नशे में धुत एक महिला ने यहाँ ड्यूटी कर रही महिला आरक्षक के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी। दरअसल उक्त आरक्षक ने आरोपी महिला को ठीक तरह से मास्क लगाने की समझाइश दी थी और इसी से वह गुस्से में आ गई और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बीती रात 12 बजे महिला आरक्षक नीलम माढ़ोताल तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात थीं।
तभी एनटीपीसी कॉलोनी निवासी मोनिका गुप्ता वहाँ पहुंची और उसने अपने चेहरे पर ठीक तरह से मास्क नहीं लगाया हुआ था। इस पर आरक्षक नीलम ने उसे मास्क को अच्छे से लगाने की बात कही तो मोनिका गुस्से में आ गई और उसने अभद्रता करते हुए अचानक मारपीट भी शुरू कर दी।
इस दौरान यहाँ पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और क्षेत्रीय जनों ने आरोपी महिला को काफी समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद महिला आरक्षक ने माढ़ोताल थाने में एफआईआर दर्ज करवायी। धारा 323, 294, 506 एवं 353 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। पी-3