Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- रोजाना 3 हजार से अधिक लोग करते हैं 5 केंद्रों में भोजन
शहर में दो दिनों का लॉकडाउन शुरू हाे चुका है, आम शहरवासियों ने तो इंतजाम कर लिया और दो दिनों तक घरों में ही भोजन-पानी करेंगे, लेकिन इस शहर में ऐसी आबादी भी बड़ी संख्या में है जिनके या तो घर ही नहीं हैं या फिर इतना पैसा नहीं कि वे घरों में भोजन बना सकें, इसलिए वे सरकार द्वारा खोले गए दीनदयाल रसोई केंद्रों पर ही भोजन करते हैं। मुसीबत यह है कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें भोजन केंद्र तक जाने मिलेगा या नहीं और उससे भी बड़ा सवाल यह है कि शनिवार को तो ये केंद्र खुले रहेंगे, लेकिन रविवार को इनमें भोजन नहीं बनता है, इसलिए गरीबों को रविवार के दिन उपवास करना पड़ेगा।
नगर निगम ने शहर के पाँच प्रमुख स्थानों पर दीनदयाल रसोई संचालित की है जिनमें प्रतिदिन 3 हजार से अधिक गरीब भोजन करते हैं। चूँकि यहाँ केवल 10 रुपयों में भरपेट भोजन मिल जाता है इसलिए दिनों-दिन भोजन करने वालों की संख्या बढ़ रही है। ये सभी केन्द्र रविवार को बंद रहते हैं, ऐसे में लोग होटलों या अन्य जगह खाना खा लेते थे, लेकिन अब दो दिनों के लॉकडाउन में उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। शनिवार को रसोई केन्द्र तो चालू रहेंगे, लेकिन गरीब वहाँ तक जाएँगे कैसे, क्यों कि पुलिस के पहरे में उन्हें दिक्कत होगी।
शनिवार को चालू रहेंगे केन्द्र
- शनिवार को सभी दीनदयाल रसोई केन्द्र चालू रखे जाएँगे और सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वे समय पर केन्द्र पहुंच जाएँ। लॉकडाउन में आने में परेशानी जरूर होती है, लेकिन पुलिस के सहयोग से यह संभव हो जाता है। निगम के अधिकारी इन केन्द्रों पर नजर रखेंगे। – श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, उपायुक्त