हार्दिक पंड्या ने पहले आईपीएल मैच में गेंदबाजी नहीं की
(Hardik Pandya/Twitter)
IPL 2021, MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने संकेत दिया कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के कंधे में दिक्कत है. पंड्या ने बैंगलोर के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की थी.
मुंबई की पारी में 35 गेंदों पर 49 रन बनाने वाले लिन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें छठे गेंदबाज की कमी खली. ’’ जब उनसे पूछा गया कि हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी नहीं की तो लिन ने संकेत दिया कि इस ऑलराउंडर के कंधे में दिक्कत है और इसके अलावा यह कार्यभार प्रबंधन का हिस्सा है. लिन ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट तौर पर नहीं जानता. शायद उनके कंधे में दर्द है. निश्चित तौर पर जब वह गेंदबाजी करता है तो हमारी टीम में अलग तरह का संतुलन पैदा होता है लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा ऐहतियात के तौर पर किया गया. ’’
लिन ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा को रन आउट करवाने के बाद वह थोड़ा नर्वस थे. उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल का हिस्सा है. हां मैं थोड़ा नर्वस था. ’’ विकेटकीपिंग सलाहकार किरन मोरे के कोविड-19 परीक्षण में पॉजीटिव पाये जाने के बाद मुंबई की टीम दो दिन तक अभ्यास नहीं कर पायी थी. लिन ने कहा, ‘‘यदि आप एक तेज गेंदबाज को दो दिन तक कमरे में बंद रखो तो यह बड़ी अजीब स्थिति होती है लेकिन हम इसका बहाना नहीं बना सकते.’’
यह भी पढ़ें:लगातार 9वें साल पहला मैच हारी मुंबई, रोहित बोले-चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण, पहला मुकाबला नहीं
RCB ने 15 करोड़ में जिस गेंदबाज को खरीदा था, उसने अपनी यॉर्कर से बल्ला दो हिस्सों में तोड़ा
रोहित बोले-चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण, पहला मुकाबला नहीं
मुंबई इंडियंस की टीम नौवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला मैच नहीं जीत पायी. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया कि उनकी टीम इससे निराश नहीं है क्योंकि चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण है, पहला मैच नहीं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से दो विकेट की हार के बाद रोहित ने कहा, बहुत अच्छा मुकाबला रहा. हमने उन्हें आसानी से नहीं जीतना दिया. हालांकि हम अपने स्कोर से खुश नहीं थे. हमने 20 रन कम बनाए.