IPL 2021: शिखर धवन ने मोइन अली का बेहतरीन कैच लपका (फोटो-शिखर धवन इंस्टाग्राम)
CSK VS DC: मोइन अली (Moeen Ali) ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 गेंदों में 36 रन बनाए. इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने अश्विन (R Ashwin) की गेंद पर दो लगातार छक्के मारे लेकिन शिखर धवन की कमाल की फील्डिंग ने उन्हें पैवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9वां ओवर फेंकने आए आर अश्विन की पहली ही गेंद पर मोइन अली ने जबर्दस्त छक्का लगाया. ये छक्का अश्विन के सिर के ऊपर से गया. इसके बाद अश्विन की अगली गेंद पर भी मोइन अली ने वही किया और एक और लंबा छक्का जड़ा. लेकिन तीसरी गेंद पर मोइन अली गलती कर बैठे और अपना विकेट गंवा दिया.
धवन ने लपका बेहतरीन कैच
अश्विन की तीसरी गेंद पर मोइन अली ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई. शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े शिखर धवन अपने पीछे की ओर भागे और उन्होंने जबर्दस्त डाइव लगाकर कैच लपक लिया. धवन के शानदार कैच ने मोइन अली को पैवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया. बता दें धवन ने वोक्स की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ का भी शानदार कैच पकड़ा.IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स की Playing 11 देख दंग रह गए वीरेंद्र सहवाग, जानिये वजह
आर अश्विन बहुत महंगे साबित हुए
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों को घुमाने वाले अश्विन आईपीएल 2021 के पहले मैच में बहुत महंगे साबित हुए. अश्विन ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किये और उनका इकॉनमी रेट 11.75 का रहा. इस दौरान अश्विन ने 4 छक्के और 4 चौके पड़वा दिये. अश्विन के महंगे होने की वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स पावरप्ले में दो विकेट खोने के बाद वापसी करने में कामयाब रही. सुरेश रैना ने महज 32 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिल्ली कैपिटल्स को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया.