IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धोनी का नाम तीसरे नंबर पर है.
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 204 मैच खेले हैं और उनके नाम कुल 4632 रन हैं. वह इस टी20 लीग में 23 अर्धशतक लगा चुके हैं और सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं. इतना ही नहीं, लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी उनका नाम तीसरे नंबर पर है.
मैच से पहले तीन बार की चैंपियन टीम सीएसके के कप्तान धोनी प्रैक्टिस करते नजर आए. वह गेंदबाजों के खिलाफ नेट्स में भी जमकर लंबे-लंबे शॉट लगाते दिखे. उनका एक वीडियो चेन्नई टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में धोनी मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतरते हैं और फिर गेंदबाजों की जमकर क्लास लेते हैं. उनके साथ टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी नजर आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें, RCB से मैच हारने के बाद भी रोहित की हो रही तारीफ, जूते पर लिखा खास संदेश है वजह
इस मुकाबले को लोग ‘गुरु बनाम चेला’ के तौर पर भी देख रहे हैं. गुरु यानी धोनी जबकि चेला पंत को कहा जा रहा है. यूएई में खेले गए पिछले सीजन में चेन्नई की टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी, जो आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ था, वहीं दिल्ली टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. दिल्ली फ्रेंचाइजी ने सीजन शुरू होने से पहले ही अपना कप्तान बदला है और श्रेयस अय्यर की जगह पंत को यह जिम्मेदारी दी गई है. अय्यर कंधे की चोट की वजह से इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं.
Ulla vandha power adiii! #Thala 💪 #WhistlePodu #Yellove @msdhoni pic.twitter.com/MUXqtMKkBL
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2021
धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 204 मैच खेले हैं और उनके नाम कुल 4632 रन हैं. वह इस टी20 लीग में 23 अर्धशतक लगा चुके हैं और सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं. इतना ही नहीं, लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी उनका नाम तीसरे नंबर पर है.