- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Police Force Deployed At Crossroads, Movement Of People On The Streets, Careless About Mask
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लॉकडाउन के दौरान बाजार में बिना मास्क के जाते ट्रैक्टर चालक।
- लॉकडाउन का आंखों देखा हाल।
भिंड जिले में लगातार 60 घंटे का लॉकडाउन का लेकर लोगों के मन में कसमाकस रहा। बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोग मास्क को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि जिलेभर में पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात है। पुलिस बल को देखते ही लोगों के चेहरे मास्क से पूरी तरह ढक जाते हैं।
शुक्रवार की शाम छह बजे से लॉकडाउन का टाइम शुरू हुआ था। लॉकडाउन की वजह से शनिवार को लोग पूरी तरह से घर में ही रहे। रविवार को लॉकडाउन को लेकर लोग कसमाकस में रहे। रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहे है। बाहर पुलिस का पहरा है। ऐसे में लोगों को घरों के अंदर रहने को मजबूर हुए। हालांकि लोग जरूरी काम से घरों से बाहर निकले। काम पूरा होते ही वे जल्द घरों के अंदर आए। लॉकडाउन की वजह से व्यापारी अपनी दुकानों पर नहीं जा सके। वहीं कुछ लोग, घरों का राशन आदि सामान खत्म होने पर वे गली-मोहल्लों की दुकानों से राशन खरीदने के लिए निकले।
मास्क को लेकर रस्म अदायगी, सैनिटाइजर भूले
कोरोना काल के दूसरे फेज में लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना वायरस दिनों दिन अपने चरम पर पहुंच रहे हैं। इधर, लोग कोविड के नियमों काे भुला रहा है। दो गज की दूरी, मास्क जरूरी के अलावा सैनिटाइजर से दूरी बना चुका है। रविवार को शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में लोग मास्क कम हीं लगाए नजर आए। जो लोग मास्क लगा रहे हैं। वे एक ही मास्क का कई दिनों तक उपयोग कर रहे हैं जबकि एक मास्क का एक ही वार उपयोग करना चाहिए। उपयोग किए गए मास्क को सावधानी पूर्वक नष्ट करने की हिदायत दी जाती है। वहीं, लोगों के हाथों से सैनिटाइजर गायब हो चुका है।
भिंड जिले के मिहोना कस्बे में गांधी चौराहा पर तैनात पुलिस जवान
फल और सब्जी विक्रेता घूमे गली-मोहल्लों में
लॉकडाउन की वजह से जिलेभर में वाहनों की आवाजाही ठप रही। सब्जी विक्रेता और फल विक्रेता पूरे समय शहरी क्षेत्र के गली-मोहल्लों में घूमते नजर आए।