IPL 2021 SRH vs KKR : चेन्नई में हैदराबाद और केकेआर के बीच मैच हो रहा है.
SRH VS KKR Playing 11: सनराइजर्स हैदराबाद पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंची थी, वहीं केकेआर पांचवें नंबर पर रही थी.
केकेआर ने ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को टीम में शामिल किया है. हरभजन केकेआर की ओर से डेब्यू करेंगे. विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो टीम ने आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस और ऑयन मॉर्गन खेल रहे हैं. ऑफ स्पिनर सुनील नरेन को टीम में जगह नहीं मिली है.
हैदराबाद की प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन.
केकेआर की प्लेइंग-11: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, ऑयन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा.टॉस जीतने के बाद क्या बोले कप्तान?
टॉस जीतने के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविव वॉर्नर ने कहा कि एक ओर बाउंड्री 60 मीटर की है और इसके अलावा ओस भी पड़ेगी. इस कारण हमने गेंदबाजी का फैसला किया. वहीं केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे.
चेन्नई की पिच रिपोर्ट
चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों के मुफीद मानी जाती है. यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता है. दूसरी पारी में स्पिनर्स अहम रहते हैं. पार्थिव पटेल ने कहा कि यहां 160 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा.