आपदा में अवसर तलाशा: तेजी से जुड़ने लगी सीवरेज लाइन, खटीक मोहल्ले में दस साल से जाम नाले की करा दी सफाई

आपदा में अवसर तलाशा: तेजी से जुड़ने लगी सीवरेज लाइन, खटीक मोहल्ले में दस साल से जाम नाले की करा दी सफाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Sewerage Line Started Connecting Fast, Cleaning Of Jam Drains In Khatik Mohalla For Ten Years

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • अब सिर्फ 5 किमी सीवरेज लाइन डलना बाकी, निगम आयुक्त झारिया ने साढ़े छह घंटे निरीक्षण कर शुरू करवाए काम

लॉकडाउन में अवसर देख नगर निगम ने सीवरेज लाइन का काम तेज करा दिया है। 273 किमी सीवरेज लाइन में से सिर्फ पांच किमी लाइन डलना बाकी है। इनमें से अधिकांश सब ट्रक लाइन तथा सब ट्रंक और मेनलाइन जोड़ना है। लॉकडाउन के बचे सात दिनों में इन को पूरा करने के लिए रविवार को कमिश्नर सोमनाथ झारिया ने एक साथ खुदाई शुरू करवा दी है।

शाम को इन्हीं काम को देखने निकले कमिश्नर झारिया की नजर हाट रोड मरी माता मंदिर के पास बहते गंदे पानी पर पड़ी। सीवरेज लाइन फूटने की आशंका में उन्होंने गाड़ी रुकवाकर इंजीनियरों से चेक करवाया। रहवासियों से पता चला कि खटीक मोहल्ले की तरफ जाने वाली सड़क के नीचे का नाला आठ-दस साल से जाम है। कमिश्नर ने जेसीबी मंगवाकर नाले का ऊपरी भाग खुलवाया और सफाई करवाई। कुछ देर में जाम नाला खुल गया, जिससे खटीक सहित आसपास के मोहल्ले की जाम नालियां बहने लगी। इसके अलावा कमिश्नर सैलाना बस स्टैंड, हाट की चौकी, गोशाला रोड, कॉलेज सहित अन्य स्थानों पर चल रही खुदाई को देखा। एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सहायक उपयंत्री श्याम सोनी, वेप्कोस इंजीनियर वैभव शर्मा, कार्यपालन यंत्री जीके जायसवाल सहित अन्य अमला साथ रहा।

नहीं माने तो दिखाई सख्ती
9 दिनी लॉकडाउन का दूसरा दिन रविवार यूं तो शांतिपूर्ण रहा लेकिन शहरवासी लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ युवा शहर में बेवजह घूम रहे हैं। रविवार को पुलिस जवानों को कमान संभालना पड़ी। बाजना बस स्टैंड, चांदनीचौक, त्रिपोलिया गेट रोड पर चेकिंग के दौरान कई युवाओं को पुलिस ने चलित जेल भेजा। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने बताया सोमवार से सख्ती बढ़ाएंगे।

सीटी स्कैन मशीन के लिए कवायद शुरू
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन की कवायद शुरू हो चुकी हैं। रविवार को मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के समीक्षा बैठक हुई। शहर विधायक चेतन्य काश्यप, कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता मौजूद थे। कलेक्टर डाड ने व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए। प्रदेश के वित्त व जिला कोविड-19 प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने आश्वस्त किया कि रतलाम में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं, भोपाल में अधिकारियों से चर्चा हो रही है, यह काम जल्द होगा। रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता लगातार बनी रहे, इसके लिए नोडल अधिकारी को कहा है। आगामी दिनों में वे रतलाम में व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।

रेलवे में संक्रमण, 50 % से काम लेने की मांग उठी
कोरोना की दूसरी लहर ने रेलवे स्टाफ को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। एक माह में अकेले मंडल मुख्यालय के डीआरएम व अन्य कार्यालयों के 18 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि मास्क की अनिवार्यता और हैंड सैनिटाइज दिया जा रहा है, परंतु कार्यालय रेगुलर सैनिटाइज्ड नहीं होने से कर्मचारी डरे हुए हैं। उधर कर्मचारी संगठनों ने फिर से 50 प्रतिशत कर्मचारियों से काम लेने की मांग उठाना शुरू कर दिया है।

उनका कहना है कि कोरोना तेजी से फैलने के बावजूद डीआरएम व अन्य कार्यालयों में कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मीडिया प्रभारी गौरव दुबे ने बताया मंडल मंत्री बीके गर्ग ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। पहली लहर की तरह 50 % स्टाफ से काम लेना चाहिए। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के प्रवक्ता अशोक तिवारी के अनुसार रेल आवश्यक सुविधा में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link