राहुल द्रविड़ का एक विज्ञापन आया है. इसमें वो गुस्से में गाड़ियां फोड़ते नजर आ रहे हैं. (Rahul Dravid twitter)
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का खुद को ‘इंद्रानगर का गुंडा’ बताने वाला विज्ञापन इन दिनों सुर्खियों में हैं. अब पुलिस लोगों को यातायात नियमों और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की समझाइश देने के लिए इसका सहारा ले रही है.
मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर द्रविड़ के इस विज्ञापन से जुड़ा एक मीम शेयर करते हुए लोगों को मास्क की अहमियत समझाई. पुलिस ने द्रविड़ की तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया. कोरोनावायरस को अपनी तरफ बढ़ता देख, मास्क ने गुस्सा दिखाया. ऐसे ही सूरत पुलिस ने भी द्रविड़ के इस वीडियो को सहारा लेते हुए लोगों से अपील की वो ट्रैफिक में फंसे होने के दौरान अनावश्यक रूप हॉर्न न बजाएं. दरअसल, इस विज्ञापन में द्रविड़ ट्रैफिक में फंसे नजर आ रहे हैं और वो लगातार हॉर्न बजाने के साथ ही लोगों पर गुस्सा भी हो रहे हैं. वो इतने गुस्से में आ जाते हैं कि कार में रखे बैट से गाड़ियां फोड़ने लगते हैं.
मुंबई पुलिस ने राहुल द्रविड़ के विज्ञापन का सहारा लेकर लोगों से मास्क पहनने की अपील की. (Mumbai Police Instagram)
नागपुर पुलिस ने भी राहुल द्रविड़ के एंग्री मैन वाले अवतार के जरिए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के अपील की. (Nagpur Police twitter)
पृथ्वी शॉ के साथ शिखर धवन ने किया जमकर डांस, कहा-बेटा शेर हो तुम, मौज कर दी, देखें वीडियो
कोहली भी द्रविड़ के इस अवतार को देखकर हैरान रह गए
इसी तरह नागपुर पुलिस ने भी द्रविड़ के ‘इंदिरानगर का गुंडा’ वाले विज्ञापन का सहारा लेते हुए लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की. नागपुर पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ये इंदिरानगर या कहीं भी हो. शांति बनाए रखें और जबरदस्ती हॉर्न न बजाएं. द्रविड़ के साथी खिलाड़ी भी उनके इस रूप को देखकर हैरान हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी विज्ञापन का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था- राहुल भाई का ये रूप तो कभी नहीं देखा. द्रविड़ फिलहाल, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस हैं.