दमोह के निर्वाचन अधिकारी ने हैरान करने वाले स्लोगन के साथ जागरूकता अभियान चलाया है.
Damoh by election: returning officer of Damoh ने हैरान करने वाली बात कही है. कलेक्टर ने कहा है कि Corona से मत डरो, मतदान करो. इस स्लोगन पर जनता के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है.
- Last Updated:
April 12, 2021, 9:32 AM IST
इस पोस्टर पर लिखा है- ‘कोरोना से नही डरेंगे, मतदान हम जरूर करेंगें.’ अब इस पोस्टर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर इतने बड़े अधिकारी ही इस तरह के स्लोगन लिखवाएंगे तो फिर कैसे आम लोगों को जागरूक किया जाएगा और कैसै महामारी पर नियंत्रण किया जाएगा.
17 अप्रैल को होगी वोटिंग
गौरतलब है कि दमोह विधानसभा सीट 55 पर 17 अप्रैल को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है. इस उपचुनाव में अपने भाग्य को आजमाने के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं. एक तरफ ये नेता जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने अपील कर रहे हैं तो वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी भी स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूक अभियान चला रहे हैं, ताकि वोटिंग का परसेंट बढ़ाया जा सके.स्लोगन डाल सकता है मुसीबत में
निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान में जो स्लोगन ‘कोरोना से नही डरेंगे, मतदान हम जरूर करेंगें’ का इस्तेमाल किया है, वह लोगों को मुसीबत में डाल डाल सकता है. क्योंकि अगर जनता वोटिंग के दिन सावधानी भूलती है तो उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है.
वोटिंग के लिए जारी हुई गाइडलाइन
दमोह उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है. लगातार फैलते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चुनाव के दौरान बूथ पर मास्क, फेस शील्ड और ग्लब्स का इस्तेमाल किया जाएगा. किसी तरह का कोई संक्रमण नहीं फैले इसके लिए सभी मतदाताओं के तापमान की जांच की जाएगी. बूथ पर ही सैनेटाइजर, साबुन और पानी की व्यवस्था भी होगी.
चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा लंबी-लंबी लाइनों से बचने के लिए टोकन प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए हैं. मतदान केंद्र को सैनेटाइज किया जाएगा. 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता डाक मतपत्र का इस्तेमाल कर सकेंगे. मतदान का समय भी 1 घंटे बढ़ा दिया गया है. मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हो सकेगा. गौरतलब है कि उप चुनाव 17 अप्रैल को होने हैं.