- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Black Out From City To Village In Satna District, Drizzle Occurred In The First Evening, Then Light Rain After 12 Pm
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- सतना जिले में मौसम का बिगड़ा मिजाज, तूफान के कारण कई क्षेत्रों में आग लगने की खबर
दिन भर धूप छाव के बीच रविवार रात को मौसम ने करवट बदलते हुए कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बताया गया कि शाम से ही तेज़ रफ़्तार से हवाएं चल रही थी। ऐसे में बूंदा-बादी के साथ गरज- चमक के बदरा बरसे। वहीं शाम को आये तेज तूफान ने विंध्य में तबाही भी मचाई है। कई जगह आग लगने की खबर मिली। वही कई जगह पौधे धरासाई हुए हैं। ऐसे में सतना जिले की शहर से लेकर गांव तक की बिजली गोल है। हालांकि लाइट के ब्लैक आउट होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं जहाँ बारिश हुई तो लोगो को गर्मी से राहत मिली।
रीवा जिले में भी मौसम बिगड़ा
रीवा जिले में दोपहर से लेकर शाम तक तेज हवाओं को सिलसिला जारी रहा। जैसे ही रात के 9 बजा तेज तूफान चलने लगा। पूरे वायुमंडल में धूल के गुबार ही दिखाई देने लगे। ऐसे लगा मानों पूरा जिला धूप से ढक गया है। पहले दिन भर धूप छांव के बीच रविवार रात को मौसम बदला। तेज़ रफ़्तार से चल रही हवाओं के बीच बूंदाबादी चल रही थी। साथ ही आसमान गरज-चमक रहा था। देर रात तक रीवा जिले के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
सतना: नादन और धरखेर में लगी आग
तेज तूफान के कारण रविवार की रात करीब 8 बजे के आसपास मैहर क्षेत्र के नादन और रैगांव क्षेत्र के धनखेर गांव के खेतों में आग लग गई। किसानों का दावा है कि तेज तूफान के कारण दूसरे गांव के आग की चिंगारी उड़कर खेतों में गिर गई। जिससे तेज तूफान के कारण कुछ ही मिनटो में खेत राख हो गए। आनन फानन में पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। फिर भी कई एकड़ से ज्यादा खेत जलकर खाक हो गए।
सर्किट हाउस में देर रात्रि पलटा ट्रक
बीती रात सर्किट हाउस चौराहे से गुजर रहा ट्रक तेज तूफान और अंधेरे के कारण एक दुकान को छतिग्रस्त करते हुए पलट गया। ऐसे में विद्युत व्यवस्था देर रात से ही कई मोहल्ले की बंद हो गई है। साथ ही सुबह तक न तो पुलिस ने ट्रक को चौराहे से हटाया न विद्युत विभाग ने अभी तक लाइट चालू कराई है।