- Hindi News
- Local
- Mp
- 7 Employees, Including Former Organization Minister, Infected, Outsiders’ Entry Closed For 10 Days
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री मा
भोपाल में पिछले 24 घंटे में 824 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री माखन सिंह के अलावा 6 कर्मचारियों की िरपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसको देखते हुए कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने अगले 10 दिन तक के लिए प्रदेश कार्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। नगर निगम ने पूरे कार्यालय को सेनेटाइज भी किया है। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान भी कार्यालय के कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन अब 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में ऐहतियात के तैर पर कार्यालय में 10 दिन तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बता दें यहां कार्यरत अधिकांश कर्मचारी कि बीजेपी कार्यालय परिसर में बने आवासों में परिवार सहित रहते हैं। कोरोना की पहली लहर के दौरान बीजेपी कार्यालय में कई बड़े आयोजन हुए थे। जिस कारण यहां संक्रमण फैला था, लेकिन दूसरी लहर के दौरान यहां बैठकें जरुर हो रही हैं। इसमें शामिल हाेने वालों की संख्या सीमित रहती है। लेकिन अगले 10 दिन तक कार्यालय में ना कोई बैठक होगी और ना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस। हालांकि पिछले 15 दिन से यहां बैठकें नहीं हुई। प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओ से कहा है कि वे पदाधिकारियों से फोन पर ही सपंर्क करे। बेहद जरूरी हो तभी बीजेपी कार्यालय आएं।