IPL 2021: Rashid Khan से इंस्टाग्राम पर उलझीं KKR के खिलाड़ी की पत्नी, ये थी वजह

IPL 2021: Rashid Khan से इंस्टाग्राम पर उलझीं KKR के खिलाड़ी की पत्नी, ये थी वजह


नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 14) के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस साल के आईपीएल के तीसरे मैच में केकेआर (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 10 रनों से मात दी. इस मैच से पहले हैदराबाद के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) केकेआर के ऑलराउंडर बेन कटिंग (Ben Cutting) की पत्नी से सोशल मीडिया पर उलझते हुए नजर आए थे. 

कटिंग की पत्नी ने किया कमेंट 

दरअसल अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की थीं. राशिद (Rashid Khan) की ये फोटोज अभ्यास सत्र के दौरान की थीं. इन फोटोज के कैप्शन में राशिद ने लिखा, ‘मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.’

 

इस फोटो पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलरांउडर बेन कटिंग (Ben Cutting) की पत्नी एरिन हॉलैंड (Erin Holland) ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘माफ करना लेकिन केकेआर जातने वाली है.’ इस कमेंट के बाद ये स्पिनर भी कहां चुप रहने वाला था. राशिद ने इस कमेंट के जवाब में ज्यादा कुछ ना कहते हुए कहा, ‘नहीं’. 

बता दें कि कटिंग इस साल केकेआर के लिए ही खेल रहे हैं. 

केकेआर ने जीता मैच 

मैच की बात करें तो इसे केकेआर (KKR) ने 10 रन से अपने नाम किया. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे. केकेआर की ओर से नीतीश राणा (Nitish Rana) ने सबसे ज्यादा 80 रनों पारी खेली थी. इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने भी हाफ-सेंचुरी जड़ी थी. जवाब में बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम 177 रन ही बना पाई और केकेआर ने 10 रन से ये मैच जीता. 





Source link