Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- नागौद थाना क्षेत्र के पोंडी चौकी कस्बा का मामला, एफआईआर के बाद खुला जाम
जिले के नागौद थाना अंतर्गत पोंडी कस्बा में सोमवार की सुबह एक कार से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद पोंडी चौकी पुलिस ने किशोर को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर चिकित्सकों ने पीएम कर डेड बॉडी सौंप दी। लेकिन पिपरोखर गांव के ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार की जगह नागौद-उचेहरा मुख्य मार्ग में शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। ये प्रदर्शन दोपहर से शाम तक चलता रहा। ऐसे में दोनों तरफ से मुख्य मार्ग में लंबा जाम लग गया। बड़े जाम की सूचना के बाद पहुंची नागौद पुलिस ने परिजनों से बात करते हुए एफआईआर दर्ज करने की बात कही। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दिव्याशु उर्फ प्रभासू कोल पिपरोखर मोड़ पर खड़ा था। तभी अटरा की ओर से कार क्रमांक एमपी 19 सीसी 7799 का चालक तेज रफ्तार पहुंचा। जिसने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार चलात हुए प्रभासू कोल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना से किशोर के मुंह और सिर में गंभीर चोंटे आई। जिसको आनन फानन में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार शुरू करते ही किशोर की सांसे थम गई। तब चौकी पुलिस ने जानकारी लेकर किशोर के शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखा दिया। परिजनों की मौजूदगी में दोपहर चिकित्सकों ने पीएम के बाद शव सौंप दिया।
पुलिस चौकी के सामने शव रखकर किया चक्काजाम
किशोर की मौत पर पिपरोखर गांव के ग्रामीणों ने पोंडी चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया गया है। चक्काजाम के कारण दोपहर से शाम तक नागौद—उचेहरा मार्ग बंद रहा। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि तत्काल कार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। साथ ही दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई हो। चक्काजाम की सूचना पर नागौद थाने से भारी संख्या में पुलिस बल पोंडी कस्बा पहुंचा। जहां परिजनों को समझाइश देकर जाम खोलवा दिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।