- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Computer Baba Offered Special Prayers To Lord Rama And Hanuman At His Ashram Over Ayodhya Ram Mandir Nirmaan And Bhumi Pujan
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बाबा ने आश्रम में हवन-पूजन के बाद राम जी और हनुमान जी की आरती उतारी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 12 बजकर 44 मिनट पर राम मंदिर की नींव रखी
- प्रधानमंत्री ने 31 साल पुरानी 9 शिलाओं का पूजन किया और चांदी की ईंटों को भी पूजा
492 साल बाद अयोध्या में फिर से राम मंदिर बनने जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 12 बजकर 44 मिनट पर राम मंदिर की नींव रखी। सिर्फ 32 सेकंड का शुभ मुहूर्त था। इससे पहले 31 साल पुरानी 9 शिलाओं का पूजन किया गया। चांदी की ईंटों को भी पूजा। भूमि पूजन के साथ ही जनता के साथ संत समाज में भी खुशी की लहर दौड़ गई। कंप्यूटर बाबा ने अपने आश्रम पर संत समाज के साथ भगवान राम और हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कंप्यूटर बाबा ने कहा – भाजपा को मंदिर निर्माण का श्रेय नहीं लेना चाहिए। इसका श्रेय उन सभी को जाता है जिन्होंने मंदिर को लेकर सालों तक लड़ाई लड़ी।
बाबा ने कहा कि देशभर में खुशी का माहौल है। प्रदेश की जनता के साथ ही सभी सांधु-संत काफी खुश हैं, क्योंकि सैकड़ों सालों से सिर्फ राम मंदिर बनने की चर्चा होती रही, लेकिन अब वह शुभ घड़ी आ गई है। प्रधानमंत्री के द्वारा भूमिपूजन के साथ ही इस खुशी का ठिकाना नहीं है। आश्रम में संतों ने पूजन पाठ और अखंड रामयण का पाठ किया है। 24 घंटे के रामायण के बाद आश्रम में उत्सव मनाया जा रहा है। हमारे आराध्य का मंदिर बन रहा है, इसलिए सभी नाचो.. गाओ.. जश्न मनाओ।
यह जनता और साधु-संतों का मंदिर
बाबा ने कहा कि रामजी का मंदिर देशवासियों का है, जो इस मंदिर से जुड़ा रहा, इसके लिए प्रयत्न किए उन सभी का धन्यवाद। भाजपा वाले यदि इसका श्रेय लूट रहे हैं तो यह उनकी गलती है। उनकी नेता उमा भारती खुद यह कह चुकी हैं कि यह मंदिर भाजपा का नहीं देशवासियों का है। खुद श्रेय लेने की बजाय साधु-संतों और जनता को इसका श्रेय देना चाहिए।
0