इंदौर में नहीं सुधर रहे हालात, 1 दिन में मिले कोरोना के 1552 नये मरीज़

इंदौर में नहीं सुधर रहे हालात, 1 दिन में मिले कोरोना के 1552 नये मरीज़


इंदौर पिछले साल से कोरोना हॉट स्पाट सिटी बना हुआ है.

Indore-संक्रमण की भयावहता के बाबजूद जनता लगातार लापरवाह बनी हुई है. हालांकि अब बेहद आवश्यक है की प्रशासनिक अफसरों की सख्ती साथ आम जनता भी अपनी जिम्मेदारी समझे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे.

इंदौर. इंदौर (Indore) में कोरोना (Corona) के हालात सुधरने के बजाए बिगड़ते ही जा रहे हैं. यहां संक्रमित मरीज़ों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है जिसने सबको चिंता में डाल दिया है. यहां कल सोमवार को एक दिन में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ हजार को पार कर गया.

कोरोना संक्रमण में हॉट स्पॉट रहा इंदौर एक बार फिर  संक्रमण की  हदें पार  कर रहा है. पूरा ज़िला चार दिन से कोरोना कर्फ्यू की जद  में है. कई तरह  की गतिविधियों और लोगों के बेवजह घर से बाहर निकले पर पाबंदी है. बेवजह सड़को पर घूमने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. बाबजूद इसके शहर में कोरोना संक्रमण  डेढ़ हजार के पार  जाना आम जनता के साथ साथ प्रशासनिक अफसर और चिकित्सा जगत से जुड़े अधिकारियों के लिए चिंता बढ़ा रहा है.

अब तक 1011 की मौत
सोमवार देर रात जारी हुए कोरोना मेडिकल बुलेटिन में बीते 24 घंटे में 1552 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई. इसके  साथ ही छह कोरोना संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस तरह इंदौर में कोरोना संक्रमण से  अब  तक जान गंवाने वालों संख्या 1011 पर पहुंच गई है.जनता नहीं मान रही

शहर में कोरोना संक्रमण प्रतिदिन अपने  रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है. इसके बाद भी  आम जनता  की लापरवाही कम होने का  नाम नहीं ले रही. जवाहर टेकरी इलाके में लगे हाट में भीड़ नजर आयी. वहां लापरवाह लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया. इसके अतिरिक्त मालवा मिल इलाके में मंडी में भी यही हाल देखने मिला. संक्रमण की भयावहता के बाबजूद जनता लगातार लापरवाह बनी हुई है. हालांकि अब  बेहद आवश्यक है की प्रशासनिक अफसरों की सख्ती  साथ आम जनता भी अपनी जिम्मेदारी समझे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे.

तीन नए माइक्रो कंटेनमेंट एरिया
लगातार बढ़ रहे संक्रमण की वजह से शहर में तीन नए माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित किये गए हैं. इसमे सिल्वर ऑक्स, सुदामा नगर, मल्हारगंज के प्रभावित इलाके शामिल हैं. प्रशासनिक अधिकारियों को इन इलाकों की सतत निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं.









Source link