बल्लेबाजी मुंबई का मजबूत पक्ष है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक जैसे सलामी बल्लेबाज शामिल हैं. अपने खेल में लगातार सुधार कर रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी बल्लेबाजी की जान हैं. पांड्या बंधुओं ऑलराउंडर हार्दिक और क्रुणाल और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड की मौजूदगी से उसका मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत दिखता है. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर नाइल जैसे शानदार बॉलर हैं. मुंबई इंडियंस की कमजोरी उसकी स्पिन बॉलिंग है.
कोलकाता नाइटराइडर्स में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और बेन कटिंग के आने से उन्हें सुनील नरेन और आंद्रे रसेल के तौर पर अच्छे बैकअप मिल गए हैं. टीम में अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह हैं, जिनका अनुभव काफी काम आएगा. केकेआर के पास प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में अच्छा युवा तेज गेंदबाज है, लेकिन एक बार फिर से निगाहें ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार पैट कमिंस पर हैं. केकेआर की कमजोरी उसका स्पिन विभाग है. बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पिछले साल पांच मैचों में केवल एक विकेट हासिल कर पाए थे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया.KKR vs MI ड्रीम 11
विकेटकीपर- ईशान किशन
बल्लेबाज- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), नितीश राणा
ऑलराउंडर्स- आंद्रे रसेल, हार्दिक पंड्या
गेंदबाद- पैट कमिंस, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीस बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
दोनों टीमें इस तरह हैं:
IPL 2021 Mumbai Indians full squad: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर.
IPL 2021: मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा, केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार
IPL 2021 Kolkata Knight Riders Full Squad: ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम सिफर्ट, शाकिब अल हसन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, पवन नेगी, वैंकटेश अय्यर और शेल्डन जैक्सन.