जाहिद को टेस्ट टीम में भी जगह मिली है. (PCB Twitter)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सामने एक अजीब घटना हुई. यह ना केवल अधिकारियों के लिए बल्कि खिलाड़ियों के लिए भी अजीब रहा. हालांकि बोर्ड ने इस मामले को सुलझा लिया है.
पाकिस्तान के अखबार द न्यूज के मुताबिक जाहिद महमूद ने इस कारण जाने से मना दिया कि वे कभी विदेश नहीं गए हैं. इस कारण वे अकेले फ्लाइट में नहीं जा सकते. इसके बाद बोर्ड ने उनकी बात मान ली. वे टेस्ट के लिए चुने गए हैं. वे अब टेस्ट टीम के साथ 21 अप्रैल को हरारे के लिए रवाना होंगे. हालांकि खिलाड़ी के मना करने के बाद से बोर्ड के सामने भी अजीब सी स्थिति खड़ी हो गई थी.
वनडे सीरीज जीती, टी20 सीरीज बराबर है
पाकिस्तान की टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के दौर पर है. टीम ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की. टी20 सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. सीरीज के दो मैच बचे हुए हैं. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाड़ी क्विंटन डि कॉक, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, डेविड मिलर और लूंगी एनगिडी आईपीएल खेलने भारत आ गए हैं. ऐसे में पाक टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है.यह भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 7 साल बाद खेलेगी टेस्ट मैच, तारीख आई सामने
जिम्बाब्वे में दो टेस्ट और तीन टी20 खेलने हैं
पाकिस्तान टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर दो टेस्ट और तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं. टी20 सीरीज 21 अप्रैल से शुरू हो रही है. टी20 के मैच 21, 23 और 25 अप्रैल को खेले जाएंगे. पहला टेस्ट 29 अप्रैल से जबकि दूसरा टेस्ट 7 मई से खेला जाना है. इसके बाद खिलाड़ी स्वदेश लौट आएंगे. 1 जून से पाकिस्तान सुपर लीग के बचे मुकाबले होने हैं. 1 से 20 जून तक मुकाबले खेले जाने हैं.