- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- In charge Minister Jagdish Deora Rushed To See The Arrangement Of The Medical College, The Pain Of The Relatives Of The Patients Spilled
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंत्री जगदीश देवड़ा के सामने र
- रतलाम मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लेने रतलाम पहुंचे थे प्रभारी बनाए गए मंत्री जगदीश देवड़ा
- कोरोना मरीज की मौत के बाद रोते बिलखते परिजनों ने प्रभारी मंत्री को सुनाई आपबीती
रतलाम के मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के सामने आज कोरोना मरीजों के परिजनों का सब्र टूट गया। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने प्रभारी मंत्री के सामने नाराजगी व्यक्त की है। नीमच के एक मरीज की मौत के बाद उसके रोते बिलखते परिजनों ने प्रभारी मंत्री के सामने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी। मरीज के परिजनों का कहना था कि उनके 24 वर्षीय भाई की कोरोना रिपोर्ट में लेटलतीफी की वजह से समय पर उसका इलाज नहीं हो सका और आज उसने दम तोड़ दिया है। वही कोविड-19 वार्ड में भर्ती मरीजों की सही जानकारी उनके परिजनों को नहीं दिए जाने की शिकायत भी परिजनो ने की । हालांकि प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने परिजनों की बात सुनकर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया और कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक में सभी अधिकारियों को मरीजों और उनके परिजनों की समस्या का समाधान तत्काल करने के निर्देश दिए। दरअसल परिजनों की शिकायत है कि उन्हें समय पर मरीज़ की जानकारी नहीं मिल पा रही है। कई बार तो मरीज़ की मौत के बाद तक सूचना नहीं दी जा रही है। जिसको लेकर परिजनों में खासा आक्रोश है। इस दौरान जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ने लोगों की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज की डीन शशि गांधी को सख्त लहजे में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए रतलाम जिले के प्रभारी बनाए गए मंत्री जगदीश देवड़ा आज पहली बार रतलाम पहुंचे थे जहां उन्होंने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लेकिन मरीज के परिजनों से जब उनकी मुलाकात हुई तो मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक में प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और अधिकारियों को मरीज और मरीज के परिजनों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए वहीं पर्याप्त मात्रा में दवाई और ऑक्सीजन की व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी प्रभारी मंत्री ने दिए हैं।