रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 43 रन की पारी खेली थी
IPL 2021: स्विगी ने मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद फैंस ने इस एप को अपने मोबाइल से हटाना शुरू कर दिया
हालांकि इस मैच से पहले ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप Swiggy फैंस के निशाने पर आ गया. दरअसल स्विगी ने मैच शुरू होने से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कमेंट किया, जो उसे भारी पड़ा और अब सोशल मीडिया पर BoycottSwiggy जमकर ट्रेंड हो रहा है.

मैच से पहले एक यूजर ने रोहित की एक एडिट तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें रोहित वडा पाव को लपकते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को रीट्वीट करते हुए स्विगी ने कमेंट किया.

यह भी पढ़ें:
KKR vs MI IPL 2021 Highlights: राहुल चाहर का कमाल, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत
स्विगी ने कहा कि नफरत करने वाले कहेंगे कि यह फोटोशॉप है. वह शायद फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता था, मगर उसका यह दांव उलटा पड़ गया. फैंस ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद स्विगी को अपना यह ट्वीट डिलीट तक करना पड़ा. फैंस इस ट्वीट से इतने नाराज थे कि उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ फैंस ने तो अपने मोबाइल फोन से इस एप को अनइनस्टॉल करने का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया. मुंबई के कप्तान रोहित ने केकेआर के खिलाफ 32 गेंदों पर 43 रन की शानदार पारी खेली थी.