पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की हार को ‘शर्मनाक’ बताया. इसी के साथ केकेआर के दो बड़े फिनिशर आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक की अप्रोच पर भी सवाल खड़े किए. सहवाग ने क्रिकबज पर कहा, ”पहले मैच के बाद ऑयन मॉर्गन ने एक बयान दिया था कि वे इस तरह से खेलेंगे (सकारात्मकता के साथ), लेकिन जब आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने आए थे, ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था.” उन्होंने आगे कहा, ”जिस तरह से आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी की, ऐसा लग रहा था कि ये दोनों मैच को अंत तक ले जाकर जीतना चाह रहे थे. लेकिन ऐसा हो ना सका. उनसे पहले जो बल्लेबाज आए, जैसे शाकिब अल हसन, ऑयन मॉर्गन, शुभमन गिल और नितीश राणा. यह सभी सकारात्मकता के साथ खेले थे.
IPL 2021: रोहित शर्मा की कप्तानी पर सहवाग की बड़ी बात, कहा- मुंबई इंडियंस की जीत का नहीं सोचा था
आंद्रे रसेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 152 रनों का स्कोर ही टांग सकी. आंद्रे रसेल ने पहली बार आईपीएल में पांच विकेट लिए, जिसमें अंतिम ओवर में तीन विकेट शामिल रहे. केकेआर ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबाव बनाए रखा. केकेआर ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्थिति में छोड़ा, जहां से बाकी खिलाड़ियों का काम सिर्फ औपचारिकता पूरी करना था. हालांकि, नितीश राणा 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. राहुल चाहर ने 27 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं, क्रुणाल पंड्या ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 13 रन जिए.सहवाग ने कहा कि केकेआर ने एक ऐसा खेल जीतने का मौका गंवा दिया, जिसमें उनका पीछा करने के लिए ज्यादा कुछ रन नहीं थे. उन्होंने कहा, ”कोलकाता नाइट राइडर्स वह मैच गंवा दिया, जो वे लगभग जीत गए थे. जब आंद्रे रसेल गेंदबाजी के लिए आए, तब केकेआर को 27 गेंदों में 30 रन की जरूरत थी. दिनेश कार्तिक ने अंत तक बल्लेबाजी की, लेकिन जीत नहीं दिला पाए. यह एक शर्मनाक हार है.”
IPL 2021: KKR के कारण शाहरुख खान को सामने आकर मांगनी पड़ी सबसे माफी, जानें पूरा मामला
उन्होंने आगे कहा, ”अंतिम दो ओवरों को छोड़कर गेंद के अंतर के अनुसार रन अधिक नहीं थे. हमने देखा एक लगभग जीती हुई बाजी को कैसे हारा जाता है. ऐसे मैच कम ही मिलेंगे, जब आपको 152 रनों का पीछा करना हो, 6 ओवर में 36 रन बनाने हो और आपके हाथ में 6-7 विकेट हों. ऐसी परिस्थितियों में टीम अपने नेट रन रेट को बेहतर बनाने के लिए खेल को जल्दी समाप्त करना पसंद करती हैं. लेकिन केकेआर ऐसा करने में नाकाम रही और उनकी नेट रन रेट पर भी असर पड़ा.” सहवाग ने आगे कहा कि नितीश राणा और शुभमन गिल में से किसी एक को अंत तक बल्लेबाजी करनी चहिए, ताकि यह सुनिश्चित रहे कि केकेआर जीत पर पहुंच गया है.
सहवाग ने कहा, ”राणा या गिल को अंत तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. उन्होंने देखा था कि मुंबई इंडिंस की पारी में क्या हुआ था, एक अच्छी शुरुआत करने के बावजूद वे केवल 152 रन ही बना सके.” इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से मुंबई इंडियंस की जीत पर एक मजेदार ट्वीट भी किया.
Mumbai to Kolkata in the last 5 overs.Coming back from the dead. #MIvsKKR pic.twitter.com/3SQsSO9vMO
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 13, 2021
बता दें कि आईपीएल में दो दिन में दो सांस रोक देने वाले मुकाबले देखने को मिले. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 10 रन से हराया. केकेआर को 31 गेंद पर 30 रन बनाने थे और उसके 6 विकेट बचे थे. फिर भी टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी. लेग स्पिनर राहुल चाहर ने चार विकेट लिए. इससे पहले पंजाब किंग्स ने अंतिम गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को हराया था.