मरमट का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.
Indore.राजेन्द्र मरमट की अचानक तबियत बिगड़ी तो उन्हें आईसीयू में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी. लेकिन आईसीयू में जगह खाली नहीं थी. मरमट की सेहत बिगड़ती चली गई और देर रत उन्होंने दम तोड़ दिया.
इंदौर में एक और कोरोना वॉरियर की जान कोरोना ने ले ली. छत्रीपुरा थाने में पदस्थ एएसआई राजेंद्र मरमट की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. वह भी पिछले कुछ समय से संक्रमण से जूझ रहे थे. निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था. इलाज के दौरान ही मंगलवार देर राजेन्द्र मरमट की अचानक तबियत बिगड़ी तो उन्हें आईसीयू में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी. लेकिन आईसीयू में जगह खाली नहीं थी. मरमट की सेहत बिगड़ती चली गई और देर रत उन्होंने दम तोड़ दिया.
दूसरी लहर ज़्यादा खतरनाक
कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता भी इंदौर में लगातार देखने मिल रही है. कोरोना संक्रमण की पहली लहर में भी इंदौर के तत्कालीन जूनी इंदौर थाना प्रभारी रहे देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत हुई थी. वह भी अपने फर्ज पर डटे रहने के दौरान ही संक्रमित हुए थे. उन्हें इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया था. पिछले वर्ष अप्रैल माह में ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इसी तरह एक बार फिर जब कोरोना संक्रमण की भयावह दूसरी लहर है उसमें भी खाकी लगातार संक्रमित हो रही है. शहर भर के एक सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित हैं. इसमें अधिकारी कर्मचारी सभी शामिल हैं.
लगातार दूसरे दिन डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज
शहर में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा जा रहा है. संक्रमण की चेन ब्रेक करने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है. हालांकि आज से इसमें भी कुछ गतिविधियों के लिए छूट दी गई है. लगातार दो दिन से शहर में डेढ़ हजार से अधिक संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं. मंगलवार रात 1611 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई. वही छह मरीजों की मौत होने हुई. इंदौर में कोरोना संक्रमण से अब तक 1017 मरीजों की मौत हो चुकी है.