Bhopal Corona News: 120 beds reserved for corona patients at GMC, Bhopal, 2128 beds of Kovid here, in which 1486 patients admitted | जीएमसी में कोरोना मरीजों के लिए 120 बेड रिजर्व किए गए; भोपाल में कोविड के 2128 बेड, जिसमें 1486 पर मरीज भर्ती

Bhopal Corona News: 120 beds reserved for corona patients at GMC, Bhopal, 2128 beds of Kovid here, in which 1486 patients admitted | जीएमसी में कोरोना मरीजों के लिए 120 बेड रिजर्व किए गए; भोपाल में कोविड के 2128 बेड, जिसमें 1486 पर मरीज भर्ती


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Corona News: 120 Beds Reserved For Corona Patients At GMC, Bhopal, 2128 Beds Of Kovid Here, In Which 1486 Patients Admitted

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज में 120 बेड कोरोना इमरजेंसी को देखते हुए रिजर्व किए गए हैं।

  • अस्पताल पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कोरोना इमरजेंसी के लिए 120 बेड रिज़र्व

राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांधी मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में 120 बेड रिजर्व किए गए हैं। ये जानकारी प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि कोरोना की किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए नई बिल्डिंग में 120 बेड रिज़र्व किए गए हैं। बता दें कि भोपाल में कोविड के 7 अस्पतालों में 2128 बेड हैं, जिसमें 1486 पर मरीज भर्ती हैं। इसमें 222 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

विश्वास सारंग ने कहा कि हमीदिया अस्पताल में 100 बिस्तर की कोविड यूनिट से शुरू होकर आज 275 बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए नई बिल्डिंग में 120 बिस्तर रिजर्व किए गए हैं और हम जल्दी ही बेड की संख्या बढ़ाकर 540 करेंगे। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन पॉइंट लगाने का काम भी 90% पूरा हो चुका है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट बढ़कर 72.9 प्रतिशत हो गई है। सभी तरह के जटिल ऑपरेशन एवं डायलिसिस की सुविधा भी इन केन्द्रों में उपलब्ध है।

अब जीएमसी में 275 बेड की कोविड यूनिट

मंत्री सारंग ने कहा कि 4 अगस्त को 37 बिस्तर ऑक्सीजन वाले तथा 152 बिस्तर बिना ऑक्सीजन वाले बेड भी उपलब्ध थे। आज 40 बेड ऑक्सीजन वाले तथा 165 बेड बिना ऑक्सीजन वाले भी उपलब्ध हैं। टेस्ट रिपोर्ट आते ही उन संदिग्ध मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाता है। पिछले तीन माह में ऐसी स्थिति कभी निर्मित नहीं हुई कि मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड उपलब्ध नहीं हों।

राजधानी में अब तक 198 मौतें और 7322 संक्रमित

भोपाल में कोरोना का कहर चरम पर है। अभी तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है। भोपाल में एक्टिव केस राज्य में सबसे अधिक 2260 हैं। यहां पर बुधवार को 160 नए मामले मिले और करीब 60 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए।

0



Source link