- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Advocate Admitted In Private Hospital Broke Down As Soon As He Was Injected, Family Members Accused Of Negligence
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल में तोड़फोड़।
- गोराबाजार क्षेत्र के बिलहरी स्थित डॉक्टर सुखलिया अस्पताल का मामला, डॉक्टर से अभद्रता
पेट दर्द की शिकायत पर शहर के बिलहरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टर के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद परिजनों ने शिवसेना के पूर्व पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष ठाडेश्वर महावर के साथ गोराबाजार थाने का घेराव किया। परिजन डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी युवक राजकुमार बेन पेशे से अधिवक्ता थे। उन्हें पेट में दर्द होने के कारण परिजन बिलहरी स्थित डॉ. सुलखिया अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उनकी सभी जांच नार्मल आई थी। यहां तक कि कोरोना की जांच भी निगेटिव आया था। परिजनों का दावा है कि मंगलवार रात में डॉक्टरों ने राजकुमार बेन को दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उनकी तबियत खराब हुई और थोड़ी देर ही बाद उनकी मौत हो गई। जबकि इससे पहले वे अच्छे खासे थे और बातचीत कर रहे थे।
अस्पताल में हंगामा करते हुए परिजन।
गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
राजकुमार बेन की मौत के बाद परिजन भड़क गए। डॉक्टर और स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अधिवक्ता की मौत की खबर पाकर शिवसेना नेता ठाडेश्वर महावर भी साथियों के साथ पहुंच गए। परिजनों ने इससे पहले अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टर व स्टाफ के साथ मारपीट कर चुके थे। अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामे की खबर पाकर मौके पर गोराबाजार, केंट व बरेला की पुलिस भी पहुंच गई। सीएसपी केंट ने परिजनों को किसी तरह अस्पताल से अलग कराया।
अस्पताल के बाहर परिजन हंगामा करते हुए।
थाने में देर रात तक होता रहा हंगामा
शिवसेना नेता ठाडेश्वर महावार के साथ परिजनों ने अस्पताल के बाद गोराबाजार थाने पहुंचे और उसका घेराव कर दिया। थाने में देर रात तक हंगामा होता रहा। ठाडेश्वर महावर के मुताबिक पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सीएसपी केंट भावना मरावी के मुताबिक परिजनों की शिकायत काे जांच में लिया गया है।