- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- All The Beds Of ICU HDU Ward Of Ratlam Medical College Are Full, Patients Are Not Empty In The Medical College, Kovid Center Located In Naveen Kanya School
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- मेडिकल कॉलेज के आईसीयू,वेंटिलेटर और एचडीयू वार्ड के सभी 118 बेड फुल
- मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के लिए मरीजों को करना पड़ रहा है इंतजार
रतलाम जिले में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण से रतलाम स्थित मेडिकल कॉलेज के वार्डों में बेड कम पड़ने लगे है। रतलाम में प्रतिदिन सामने आ रहे 150 से अधिक मामलों की वजह से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं यहां के 118 बेड के आईसीयू वेंटिलेटर और एचडीयू वार्ड के सभी बेड फुल हो गए हैं। वही सामान्य आईसीयू वार्ड के भी सभी बेड लगभग भर चुके हैं। जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे मरीजों को इन वार्डों में जगह नहीं मिल पा रही है। मेडिकल कॉलेज से मरीजों को नवीन कन्या स्थित कोविड सेंटर पर भेजा जा रहा है। लेकिन क्रिटिकल स्थिति वाले मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में बेड कम पड़ गए हैं। भयावह होती इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाहर मरीजों के परिजनों की लाइनें लगी हुई है। वही कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती होने के लिए मेडिकल कॉलेज के बाहर ही इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को संभाग आयुक्त संदीप यादव और मंगलवार को जिले के प्रभारी बनाए गए मंत्री जगदीश देवड़ा रतलाम मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुके हैं और आवश्यक सुविधाएं बढ़ाए जाने के निर्देश भी दे चुके हैं लेकिन लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या की वजह से रतलाम मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए बेड कम पड़ने लगे हैं। प्रशासन द्वारा आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए बेड बढ़ाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन आसपास के जिलों से भी कोरोना संक्रमित मरीजों का आने का सिलसिला लगातार जारी है।