Heath Streak: स्ट्रीक पर 8 साल का लगा बैन. (फोटो-हीथ स्ट्रीक टि्वटर)
हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) ने माना है कि उन्होंने बतौर कोच आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लंघन किया. वे जिम्बाब्वे में टी20 लीग शुरू करना चाहते थे लेकिन वे सट्टेबाजी में शामिल हो गए.
1- हीथ स्ट्रीक सितंबर 2017 में व्हाट्सएप से एक भारतीय ‘एक्स’ से बात करते हैं. एक्स ने कहा कि वह जिम्बाब्वे में एक टी20 लीग का आयोजन करना चाहता है. उसने पूछा कि क्या स्ट्रीक इसमें दिलचस्पी रखते हैं. इससे वे पैसा कमा सकते हैं.
2- बातचीत के दौरान ‘एक्स’ ने हीथ स्ट्रीक को बताया कि वह क्रिकेट की सट्टेबाजी में शामिल है. उसने स्ट्रीक से बैंक खाते के बारे में जानकारी मांगी और स्ट्रीक ने दिया भी. हालांकि बातचीत में स्ट्रीक ने एक बात साफ कर दी कि वे जिम्बाब्वे में टी20 लीग स्थापित करना चाहते हैं. वे इसे लेकर तैयारी कर रहे थे.
3- यह सभी बातचीत पर्सनल मेल और फोन से हुई.4- दोनों के बीच लगभग 15 महीने तक बातचीत चली. इस दौरान एक्स ने हीथ स्ट्रीक से उस मैच के बारे में जानकारी मांगी, जिसमें वे शामिल थे.
5- स्ट्रीक ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के तीन खिलाड़ियों के डिटेल मिस्टर एक्स काे दिए. इतना ही नहीं स्ट्रीक ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के दो खिलाड़ियों को भी मिस्टर एक्स से प्रभाावित करने की कोशिश की. हीथ स्ट्रीक ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की अंदर की जानकारी दी.
6- हीथ स्ट्रीक ने मिस्टर एक्स से दो बिडक्वाइन लेने की बात स्वीकार की. इससे उन्हें लगभग 26 लाख रुपए मिले.
आईपीएल में भी कोचिंग दे चुके हैं स्ट्रीक
हीथ स्ट्रीक ने संन्यास के बाद कोचिंग शुरू की. उन्होंने जिम्बाब्वे के अलावा दुनियाभर की कई बड़ी टीमों के साथ बतौर कोच काम किया. साल 2009 में हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे के गेंदबाजी कोच बने और उन्होंने ग्रांट फ्लावर और एलेन बूचर के साथ काम किया. साल 2013 में हीथ स्ट्रीक का करार खत्म हो गया क्योंकि जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के साथ उनका वित्तीय मतभेद हो गया. साल 2014 से लेकर 2016 तक स्ट्रीक जिम्बाब्वे के गेंदबाजी कोच रहे. साल 2016 में हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे के हेड कोच नियुक्त हुए और बतौर गेंदबाजी कोच वो आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ भी जुड़े.