बदलाव से परेशानी: पढ़ाई और परीक्षा के बार-बार बदले जा रहे निर्णय, इंटरनल मार्किंग, प्री बाेर्ड के नंबर से बनेगा रिजल्ट

बदलाव से परेशानी: पढ़ाई और परीक्षा के बार-बार बदले जा रहे निर्णय, इंटरनल मार्किंग, प्री बाेर्ड के नंबर से बनेगा रिजल्ट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Repeated Decisions Of Studies And Examinations, Internal Marking, Result Will Be Made With The Number Of Pre boarded

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सीबीएसई ने की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित

बाेर्ड परीक्षाओं की तारीख में लगातार हाे रहे बदलाव के कारण स्टूडेंट्स परेशान हैं। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। अब इंटरनल असेसमेंट से ही रिजल्ट घाेषित होगा। सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा की तारीख भी स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की तारीख के 15 दिन पहले बारहवीं बाेर्ड का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

अभी मप्र बाेर्ड ने काेई निर्देश जारी नहीं किए हैं, लेकिन संभावना है कि सीबीएसई की तरह मप्र बाेर्ड की परीक्षा भी रद्द कर दी जाएगी। इधर, काॅलेजाें में भी फाइनल ईयर की परीक्षा काे लेकर नई गाइडलाइन बनाने की तैयारी शुरू हाे गई है।

चाैथी बार बदला परीक्षा का टाइम टेबल : सीबीएसई दाे बार परीक्षा के आइम टेबल में संशाेधन कर चुका है। वहीं एमपी बाेर्ड भी दाे बार परीक्षा तिथियाें में बदलाव कर चुका है।

अब मॉडल पेपर हल कराकर तैयार होंगे संभावित प्रश्न

  • बारहवीं की परीक्षा की तैयारी के लिए बाेर्ड से दिए जा रहे माॅडल प्रश्नपत्र हल करवाकर परीक्षा के संभावित प्रश्न तैयार करवाए जाएंगे।
  • दसवीं के स्टूडेंट्स के रिजल्ट इंटरनल मार्किंग और प्री बाेर्ड के अंकाें से तैयार हाेंगे। जिसके बाद नई क्लास की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
  • स्टूडेंट्स यदि रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं ताे वे परिस्थितियां सामान्य हाेने पर दाेबारा परीक्षा दे सकेंगे।

एक्सपर्ट व्यू

स्कूल में स्टूडेंट केवल पढ़ाई और परीक्षा नहीं देता। स्टूडेंट्स स्कूल कैंपस में उसका विकास होता है। लीडरशिप करना जैसे कई गुण सीखता है। अचानक बदले पढ़ाई के तरीके और परीक्षा के तनाव से स्टूडेंट्स का मानसिक और शारीरिक विकास प्रभावित हाेगा। इस समय अभिभावकाें काे विशेष ध्यान देना चाहिए। – डाॅ. तथागत सक्सेना, चिकित्सक

खबरें और भी हैं…



Source link