प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है
विकेटकीपर: जाेस बटलर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत
बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद राजस्थान की ओर से जाेस बटलर को ओपनिंग काे मौका मिल सकता है. पिछले मैच में बटलर ने एक ओवर में चौके लगाए थे. वहीं कप्तान संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली थी. दूसरी ओर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत भी अच्छी फॉर्म में हैं.बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, रियान पराग
पहले मैच में दिल्ली के ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने दोनों ने अर्धशतक लगाया था. धवन का रिकॉर्ड टी20 लीग में शानदार रहा है. शॉ भी विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं. वहीं रियान पराग ने अंतिम ओवरों में राजस्थान की ओर से अच्छे हाथ दिखाए थे. उन्हाेंने एक विकेट भी लिया था.
ऑलराउंडर: क्रिस माॅरिस
क्रिस मॉरिस ने पहले मैच में दो विकेट लिए थे. वे निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं.
गेंदबाज: कागिसो रबाडा, आवेश खान, अमित मिश्रा, चेतन सकारिया
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने क्वारंटाइन पूरा कर लिया है. पिछले सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी. इसके अलावा लेग स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज आवेश खान को भी मौका दिया जा सकता है. राजस्थान के बाएं हाथ के गेंदबाज चेतन सकारिया ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी.
पिच रिपोर्ट: वानखेड़े की पिच पर मौजूदा सीजन के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. 22 में से 20 विकेट तेज गेंदबाजों को मिले हैं. ऐसे में एक बार फिर तेज गेंदबाज ही अहम रहेंगे. यहां दूसरी पारी में ओस पड़ती है. ऐसे में बाद में बल्लेबाजी करना आसान होता है.
आईपीएल के ओवरऑल रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबर
कुल मैच: 22
दिल्ली जीता: 11
राजस्थान जीता: 11
इन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए
शिखर धवन (दिल्ली): 5282
संजू सैमसन (राजस्थान): 2703
ऋषभ पंत (दिल्ली): 2094
जोस बटलर (राजस्थान): 1739
इन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए
अमित मिश्रा (दिल्ली): 160
आर अश्विन (दिल्ली): 139
क्रिस मॉरिस (राजस्थान): 82
कागिसो रबाडा (दिल्ली): 61
डिस्क्लेमर: ये सुझाव खिलाड़ियों के प्रदर्शन, यहां हुए मैच और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं. टीम चुनते समय फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिम का ध्यान रखें.