समर्थन मूल्य पर खरीदी: छलनी-तिरपाल की व्यवस्था नहीं की, समिति प्रबंधकों का एक दिन का वेतन काटा

समर्थन मूल्य पर खरीदी: छलनी-तिरपाल की व्यवस्था नहीं की, समिति प्रबंधकों का एक दिन का वेतन काटा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • निरीक्षण में अधिकारिया को मिली गड़बड़ी

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 27 मार्च से शुरू हुई थी। उसके बाद केंद्रों पर लगातार शिकायतें आ रही हैं। मौके पर पहुंचे अफसरों को भी गड़बड़ियां मिल रही हैं। बुधवार को अपर कलेक्टर व नोडल अफसर उपार्जन अवि प्रसाद और जिला आपूर्ति नियंत्रक मोहन मारू ने तहसील घट्टिया और तराना के खरीदी केंद्रों का जायजा लिया।

पार्किंग और बैठक व्यवस्था मिलने पर लिखी टीप

खरीदी केंद्र झलारा का निरीक्षण किया। यहां एपीओ ने किसानों के बैठने, पार्किंग, एसएमएस की सूची डिस्प्ले करना, पानी की बेहतर व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग का सूचना बोर्ड, सैनिटाइजर की व्यवस्था पर अपर कलेक्टर ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने निरीक्षण पुस्तिका में टीप भी लिखी। रलायता हेवत में संस्था प्रबंधक ने पर्याप्त स्टेक, पर्याप्त तिरपाल लगाकर मौसम को देखते हुए ढंककर रखना पाया। मौके पर जिला आपूर्ति नियंत्रक ने परिवहनकर्ता को निर्देशित किया कि दाे दिन में पर्याप्त वाहन परिवहन करेंे। बारदान उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को भी निर्देशित किया।

किसानों को समय पर भुगतान करने काे कहा

  • ढाबला रहवारी केंद्र पर किसान बहादुरसिंह पिता मदनलाल 15 क्विंटल नाॅन एफएक्यू गेहूं खरीदी के लिए लेकर आए, जिसे रिजेक्ट किया। अपर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक व संस्था के सहायक को केंद्र पर छलने, झाडू और गेहूं की सफाई कर एफएक्यू करने के लिए व्यवस्था नहीं करने पर नाराजगी जताई। समिति प्रशासक आरएस सोलंकी को कारण बताओ नोटिस दिया।
  • सेवा सहकारी समिति पानबिहार उपमंडी में जमा स्टॉक का मौके पर तिरपाल लगाकर स्टेक लगना नहीं पाया। समिति प्रबंधक मदनलाल चौधरी ने केंद्र पर प्लेट, पंखे, छलने, तिरपाल की व्यवस्था नहीं की। अपर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक चौधरी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
  • निपानिया गोयल केंद्र में गोदाम के अंदर घुन लगा हुआ गेहूं खरीदना पाया। जांच दल ने गेहूं का सैंपल लिया। सर्वेयर और संस्था प्रमुख द्वारा एफएक्यू खरीदी में लापरवाही बरतना पाया। केंद्र पर पंखे, छलने, झाडू और सफाई की व्यवस्था नहीं मिली। नान एफएक्यू गेहूं खरीदना पाया। अपर कलेक्टर ने नोडल अफसर बिहारीलाल शर्मा, आरईओ और सहायक नोडल अफसर अनिता उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। संस्था प्रबंधक सुमेरसिंह सिसौदिया निपानिया गोयल और संस्था प्रबंधक नजरपुर नाथूलाल कछावा का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
  • खरीदी केंद्र पाट में परिवहन नहीं होने से किसानों को अब तक भुगतान नहीं हुआ। यहां समिति का ऑपरेटर किसानों को एसएमएस भेज रहा था। खरीदी केंद्र पर 5-6 कांटे चलाकर खरीदी की जा रही थी। अपर कलेक्टर ने परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए कि दो दिवस में शेष स्टॉक परिवहन करे। नागरिक आपूर्ति निगम से कहा वह एसी नोट जारी कर किसानों को समय पर भुगतान करें।

खबरें और भी हैं…



Source link