MP News Live Updates : ग्वालियर में आज से 7 दिन का कोरोना कर्फ्यू शुरू, जबलपुर में बढ़ी सख्ती

MP News Live Updates : ग्वालियर में आज से 7 दिन का कोरोना कर्फ्यू शुरू, जबलपुर में बढ़ी सख्ती








LOAD MORE


ग्वालियर में आज से 7 दिन का कोरोना कर्फ्यू शुरू,जबलपुर में बढ़ी सख्ती##भोपाल,इंदौर,जबलपुर के बाद अब एपी का चौथा महानगर ग्वालियर भी आज से कोरोना कर्फ्यू की जद में आ गया है.यहां 7 दिन तक कर्फ्यू जारी रहेगा.इस दौरान शॉपिंग मॉल,जिम,धर्मस्थल,सभी बाजार बंद रहेंगे.शहरी परिवहन भी बंद रहेगा.लेकिन मेडिकल स्टोर, पेट्रोलपंप, PDS राशन दुकानें,दूध डेयरी,बेकरी,फल- सब्जी ठेले सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक खुलेंगे.किराना दुकानें, रेस्त्रां में सिर्फ होम डिलीवरी होगी.पहले से तय शादी समारोह होंगे जिसमें कुल 50 लोगों के शामिल होने की छूट है.आयोजकों को SDM को सूचना देना होगी.टीकाकरण के लिए लोगों को कर्फ्यू में छूट मिलेगी.फ्लाइट और ट्रेन के यात्रियों को आने-जाने की छूट रहेगी. फैक्ट्रियों और उद्योगों में काम करने वालों और खेती के लिए जाने वाले,इलेक्ट्रिशियन,प्लम्बर को निकलने की छूट मिलेगी.





Source link